Gold Futures Price: सोने की कीमतों में आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए भाव

Gold Futures Priceशुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.62 फीसद या 10.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1716.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 10:25 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 12:05 PM (IST)
Gold Futures Price: सोने की कीमतों में आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए भाव
Gold Futures Price: सोने की कीमतों में आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए भाव

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सोने-चांदी के वायदा भाव में शुक्रवार को अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 0.69 फीसद या 321 रुपये की गिरावट के साथ 46,375 रुपये  प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 0.69 फीसद या 322 रुपये की गिरावट के साथ 46,492 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। गौरतलब है कि गुरुवार को दिल्ली में सोने का हाजिर भाव 47,185 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। सोने की वैश्विक हाजिर और वायदा कीमतों में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें:  HDFC Bank ने लॉन्च की Summer Treats स्कीम, इन उत्पादों पर मिल रही भारी छूट, उठाएं लाभ

चांदी की बात करें, तो एमसीएक्स पर तीन जुलाई 2020 की चांदी का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 0.88 फीसद या 428 रुपये की गिरावट के साथ 48,383 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। गौरतलब है कि गुरुवार को दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव 542 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 49,558 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शुक्रवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.62 फीसद या 10.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1716.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, इस समय सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.22 फीसद या 3.85 डॉलर की गिरावट के साथ 1,710.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वैश्विक स्तर पर शुक्रवार सुबह चांदी की वायदा कीमत 0.53 फीसद या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 17.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव शुक्रवार सुबह 0.05 फीसद या 0.01 डॉलर की बढ़त के साथ 17.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

यह भी पढ़ें: कर्मचारी को PF Account के साथ मिलती है पेंशन, लोन और इंश्योरेंस की भी सुविधा, ये हैं फायदे

chat bot
आपका साथी