किसानों की हर जानकारी एक क्लिक पर होगी, सम्मान निधि में नहीं हो सकेगी गड़बड़ी : तोमर

तोमर के अनुसार कई नामी टेक कंपनियों से देश के विभिन्न जिलों में इस डिजिटल मैपिंग मॉडल पर काम किया जा रहा है। जिस कंपनी का मॉडल सबसे बेहतर होगा उसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। कंपनियां निश्शुल्क सेवाएं दे रही हैं।

By NiteshEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:07 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:56 AM (IST)
किसानों की हर जानकारी एक क्लिक पर होगी, सम्मान निधि में नहीं हो सकेगी गड़बड़ी : तोमर
अभी तक साढ़े पांच करोड़ खाते लिंक किए जा चुके हैं

वीरेंद्र तिवारी, ग्वालियर। किसानों को कम फसल बीमा राशि मिलना, बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने में दिक्कतें और किसान सम्मान निधि में गड़बड़ी अब नहीं होने पाएगी। कृषि विभाग वृहद एग्रीकल्चर डिजिटल मिशन पर काम कर रहा है जो किसानों की रोजमर्रा की शिकायतों में अप्रत्याशित रूप से कमी ला देगा। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कही। तोमर दो दिनी ग्वालियर-चंबल दौरे पर थे।

यह भी पढ़ें: आपके Aadhaar का कहां-कहां हुआ है इस्तेमाल, घर बैठे ऐसे लगाएं पता

मिशन के संबंध में और ज्यादा जानकारी देते हुए तोमर कहते हैं कि किसान की सारी भूमि, उस भूमि पर क्या फसल किसान ले रहा है साथ ही उस पर कितना कर्जा है इसका सारा डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। हर किसान को एक यूनिक नंबर मिलेगा। उस यूनिक नंबर से एक क्लिक पर यह जाना जा सकता है कि किसान को किसान सम्मान निधि मिल भी रही है कि नहीं। फसल बीमा की क्या स्थिति है। उपरोक्त डेटबेस का एक्सेस बैंकों को भी दिया जाएगा जिससे वह तुरंत पात्र किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बना दें।

यह भी पढ़ें: Mobile App के जरिये लोन लेने से फर्जीवाड़े की आशंका ज्यादा, इन बातों का रखें ख्याल

माइक्रोसाफ्ट,अमेजन जैसी कंपनियां बना रही मॉडल

तोमर के अनुसार कई नामी टेक कंपनियों से देश के विभिन्न जिलों में इस डिजिटल मैपिंग मॉडल पर काम किया जा रहा है। जिस कंपनी का मॉडल सबसे बेहतर होगा उसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। कंपनियां निश्शुल्क सेवाएं दे रही हैं।

यह भी पढ़ें: आधार से आपका पैन लिंक है या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

इसके अतिरिक्त किसानों की भूमि से आधार कार्ड को लिंक करना इसी प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है। अभी तक साढ़े पांच करोड़ खाते लिंक किए जा चुके हैं इस साल इसे आठ करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है। तोमर के अनुसार पीएम फसल बीमा योजना ने किसानों की स्थिति में सुधार किया है।

chat bot
आपका साथी