कोरोना काल में भी इस कंपनी ने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए 3 बार की वेतन वृद्धि
कंपनी ने बताया कि उसने आपदा की घड़ी में भी पिछले सिर्फ 15 महीनों में अपने 700 कर्मचारियों के वेतन में तीन बार बढ़ोत्तरी की है। इसके साथ ही कंपनी ने कोरोना महामारी को देखते हुए कर्मचारियों को अन्य कई सुविधाएं व कोविड सेफ्टी कवर भी प्रदान किए हैं।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। कोराना महामारी के कारण जहां कंपनियां कर्मचारियों के वेतन में कटौती और कर्मचारियों की छटनी कर रही हैं, वहीं कुछ कंपनियां वेतन वृद्धि कर अपने कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ा रही हैं। ऐसी ही एक कंपनी है, एपिनवेंटिव। इस कंपनी ने कोरोना काल में तीन बार अपने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की है।
कंपनी ने बताया कि उसने आपदा की घड़ी में भी पिछले सिर्फ 15 महीनों में अपने 700 कर्मचारियों के वेतन में तीन बार बढ़ोत्तरी की है। इसके साथ ही कंपनी ने कोरोना महामारी को देखते हुए कर्मचारियों को अन्य कई सुविधाएं व कोविड सेफ्टी कवर भी प्रदान किए हैं।
कोरोना महामारी के बीच एपिनवेंटिव ने अपने कर्मचारियों और कंपनी की बढ़ोतरी के लिए बेहद उत्साह से कार्य करते हुए इस परेशानी से लड़ने का रास्ता निकाला। बता दें कि एपिनवेंटिव एक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एजेंसी है।
एपिनवेंटिव ने अपने कर्मचारियों के लिए एक ओपन डोर पॉलिसी की भी पेशकश की है। एपिनवेंटिव ने कोरोना से मृत्यु हो जाने पर कर्मचारी के परिवार के लिए आर्थिक सहयोग की भी घोषणा की है। इसमें बच्चों की शिक्षा, परिवार को मेडिक्लेम कवरेज और किसी आश्रित को योग्यता के अनुसार रोजगार देना भी शामिल है।
एपिनवेंटिव के निदेशक सौरभ सिंह ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में व्यावसायिक प्राथमिकताओं और उद्देश्यों में बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की पहली लहर के दौरान 2020 में एपिनवेंटिव ने अपने 700 से अधिक कर्मचारियों को निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा मुहैया करवाया और कर्मचरियों को डिजिटल फिटनेस भी प्रदान की गई।