E-Shram पोर्टल पर 4.50 करोड़ हुई कामगारों की तादाद, श्रम मंत्रालय ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी

असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए बनाए गए पोर्टल E-Shram पोर्टल पर अब तक 4.50 करोड़ से अधिक लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने ट्वीट के जरिए जानकारी उपलब्ध कराते हुए यह बताया कि E-Shram पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की संख्या 4.5 करोड़ हो गई है।

By Abhishek PoddarEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 12:40 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:04 AM (IST)
E-Shram पोर्टल पर 4.50 करोड़ हुई कामगारों की तादाद,  श्रम मंत्रालय ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी
E-Shram पोर्टल पर अब तक 4.50 करोड़ से भी अधिक लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। श्रम मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी उपलब्ध कराई है कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए बनाए गए पोर्टल E-Shram पोर्टल पर अब तक 4.50 करोड़ से भी अधिक लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने ट्वीट के जरिए जानकारी उपलब्ध कराते हुए यह बताया कि, E-Shram पोर्टल के लॉन्च होने के बाद रजिस्ट्रेशन की संख्या 4.5 करोड़ हो गई है।

Ministry of Labour ने ट्वीट करते हुए यह लिखा है कि, मजबूत सामाजिक सुरक्षा की ओर असंगठित कामगारों के तेजी से बढ़ते कदम। ई-श्रम पोर्टल पर 4.5 करोड़ से भी अधिक पंजीकरण हुए पूरे। अधिक जानकारी के लिए ई-श्रम पोर्टल- http://eshram.gov.in पर जाएं।

श्रम मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक, मछली पकड़ने, परिधान निर्माण, निर्माण, स्ट्रीट वेंडिंग, प्लेटफॉर्म वर्क, कृषि, घरेलू काम और परिवहन क्षेत्र जैसे कई व्यवसायों में कामगारों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। इनमें से कुछ क्षेत्रों में, प्रवासी श्रमिकों का अच्छा खासा अनुपात भी शामिल है।

असंगठित क्षेत्र के प्रवासी सहित सभी श्रमिक अब E-Shram पोर्टल पर पंजीकरण के जरिए कई सारी सामाजिक सुरक्षा और रोजगार आधारित योजनाओं का फायदा ले सकते हैं। E-Shram पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, कई अहम कल्याण कार्यक्रमों और रोजगार में श्रमिकों के लिए विभिन्न अधिकारों के वितरण और पहुंच की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए, कामगार E-Shram के मोबाइल एप्लिकेशन या वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा CSC सेंटर, राज्य सेवा केंद्र, श्रम सुविधा केंद्रों, डाक विभाग के चुनिंदा डाकघरों और डिजिटल सेवा केंद्रों पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

E-Shram पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को एक डिजिटल E-Shram कार्ड दिया जाएगा। श्रमिक अपने प्रोफाइल को पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से अपडेट भी कर सकते हैं। उन्हें सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त करने के लिए अलग अलग स्थानों पर पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं होगी। श्रमिकों के पास एक सार्वभौमिक खाता संख्या होगी जो पूरे देश में स्वीकार्य होगी।

chat bot
आपका साथी