अक्टूबर में कच्चे तेल का आयात 10% से ज्यादा बढ़ा, छुआ 7 वर्षों का उच्चतम स्तर

अक्टूबर में कच्चे तेल का आयात सात वर्षों के अपने उच्चतम स्तर तक पहुंच गया है।

By NiteshEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 11:28 AM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 11:57 AM (IST)
अक्टूबर में कच्चे तेल का आयात 10% से ज्यादा बढ़ा, छुआ 7 वर्षों का उच्चतम स्तर
अक्टूबर में कच्चे तेल का आयात 10% से ज्यादा बढ़ा, छुआ 7 वर्षों का उच्चतम स्तर

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। अक्टूबर में कच्चे तेल का आयात सात वर्षों के अपने उच्चतम स्तर तक पहुंच गया है। तेल मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण सेल (पीपीएसी) के आंकड़ों में ये बात सामने आई है। अक्टूबर में कच्चे तेल का आयात 10.5 फीसद बढ़कर 21.02 मिलियन टन हो गया। आयात बढ़ने के पीछे कई रिफाइनरी इकाइयों की ओर से रख-रखाव के बाद तेल की खरीद शुरू करना भी प्रमुख वजह माना जा रहा है।

मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में अफ्रीका से तेल आयात तीन साल के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया है। ऐसा माना जाता है कि फेस्टिव सीजन में उच्च ईंधन की मांग के चलते तेल आयात आम तौर पर बढ़ जाता है।

अमेरिका की ओर से ईरान पर लगे प्रतिबंधों के बावजूद भारत उन आठ देशों में शामिल है जिसे तेहरान से कच्चे तेल के आयात में छूट प्राप्त है। अक्टूबर में ईरान से तेल आयात करीब 12 फीसद कम होकर 466,000 बीपीडी हो गया।

चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीने अप्रैल-अक्टूबर की अवधि में ईरान से कच्चे तेल की कुल खरीद में 34 फीसद का इजाफा हुआ। जारी आंकड़ों के मुताबिक, तेल उत्पादों के आयात में लगभग 20 फीसद की कमी दर्ज की गई है और निर्यात में 4 फीसद से भी ज्यादा की गिरावट आई है।

chat bot
आपका साथी