देश के विदेशी मुद्रा भंडार में हुई 1.27 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी, 506.84 अरब डॉलर पर पहुंचा

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 जून को समाप्त हुए सप्ताह में अब तक के उच्चतम स्तर 507.64 अरब डॉलर पर पहुंचा था। PC Pixabay

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 07:23 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:33 PM (IST)
देश के विदेशी मुद्रा भंडार में हुई 1.27 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी, 506.84 अरब डॉलर पर पहुंचा
देश के विदेशी मुद्रा भंडार में हुई 1.27 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी, 506.84 अरब डॉलर पर पहुंचा

नई दिल्ली, पीटीआइ। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 26 जून को समाप्त हुए सप्ताह में 1.27 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही देश का विदेशी मुद्रा भंडार 506.84 अरब डॉलर पर आ गया है। आरबीआई द्वारा जारी ताजा आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज हुई थी। इससे पिछले सप्ताह अर्थात 19 जून को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 2.08 अरब डॉलर की गिरावट आई थी और यह 505.57 अरब डॉलर पर रह गया था।

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने पहली बार 5 जून को समाप्त हुए सप्ताह में आधा ट्रिलियन डॉलर के स्तर को पार किया था। उस सप्ताह में भंडार में 8.22 अरब डॉलर का बड़ा इजाफा हुआ था और यह 501.70 अरब डॉलर पर आ गया था। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 जून को समाप्त हुए सप्ताह में अब तक के उच्चतम स्तर 507.64 अरब डॉलर पर पहुंचा था।

26 जून को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (FCA) में बढ़त के चलते विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है। एफसीए संपूर्ण भंडार का एक बड़ा हिस्सा है।

यह भी पढ़ें: भारत के ढुलमुल रवैए के कारण चीन हड़पता गया बाजार, 2005-14 के बीच 5 गुना बढ़ा चीन से आयात

आंकड़ों के अनुसार, 26 जून को समाप्त हुए सप्ताह में स्वर्ण भंडार 707 मिलियन डॉलर बढ़कर 33.52 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ विशेष आहरण अधिकार तीन मिलियन डॉलर घटकर 1.44 अरब डॉलर पर आ गया था। आंकड़ों के अनुसार, 26 जून को समाप्त हुए सप्ताह में आइएमएफ के साथ देश की भंडार स्थिति 3 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.27 अरब डॉलर पर पहुंच गई थी।

यह भी पढ़ें: खाद्य मंत्रालय ने मिलावट पर कसी नकेल, खाने के तेल की खुली बिक्री पर रोक के दिए निर्देश

chat bot
आपका साथी