CNG Price Hike ALERT! सीएनजी वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, आज से इन शहरों में बढ़ गए हैं ईंधन के दाम

CNG Price Hike ALERT! गाजियाबाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यह 50.08 रुपए प्रति किलो हो गया है। ये कीमतें बुधवार यानी आज सुबह 6 बजे से प्रभावी हैं।

By NiteshEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 08:24 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:11 AM (IST)
CNG Price Hike ALERT! सीएनजी वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, आज से इन शहरों में बढ़ गए हैं ईंधन के दाम
CNG Price Hike ALERT! सीएनजी वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, आज से इन शहरों में बढ़ गए हैं ईंधन के दाम

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। दिल्ली NCR में CNG की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ये बढ़ोतरी दिल्ली नोएडा और गाजियाबाद के साथ करनाल, कैथल में भी हुई है। दिल्ली में अब सीएनजी का दाम 44.23 रुपए प्रति किलो हो गया है। वहीं, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यह 50.08 रुपए प्रति किलो हो गया है। ये कीमतें बुधवार यानी आज सुबह 6 बजे से प्रभावी हैं। 

IGL revises CNG retail price in NCT of Delhi; Noida, Greater Noida & Ghaziabad and in Karnal & Kaithal , w.e.f. 6 am on 5th August 2020.— Indraprastha Gas Ltd (@IGLSocial) August 4, 2020

मुजफ्फरनगर और कानपुर में कीमतें स्थिर हैं। मुजफ्फरनगर में दाम अब 58.25 रुपए और कानपुर में 61.50 रुपए प्रति किलो पर स्थिर रहेगा। 

With effect from 6 am on 5th August 2020, the revised CNG price in NCT of Delhi is Rs.44.23 per kg.

— Indraprastha Gas Ltd (@IGLSocial) August 4, 2020

हरियाणा के करनाल में बुधवार सुबह से सीएनजी का दाम 43 पैसे प्रति किलो बढ़कर 52.28 रुपए होगा जो पहले 51.85 रुपए था। कैथल में भी यह 52.28 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।

With effect from 6 am on 5th August 2020, the revised CNG price in Noida, Greater Noida & Ghaziabad is Rs.50.08 per kg.

— Indraprastha Gas Ltd (@IGLSocial) August 4, 2020

आज की बढ़ोतरी को जोड़ लें तो जून से अबतक दिल्ली NCR में CNG कीमतों में करीब 2.5 रुपये प्रति किलो की बढ़त दर्ज हो चुकी है। इससे पहले दिल्ली NCR में पिछले महीने 10 जुलाई को भी सीएनजी कीमतों में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़त की गई थी। 2 जून को भी कीमतों में 1 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया गया था। हालांकि अप्रैल के महीने में सीएनजी कीमतों में 3.2 रुपये प्रति किलो की कटौती भी की गई थी।

With effect from 6 am on 5th August 2020, the revised CNG price in Karnal & Kaithal is Rs.52.28 per kg.— Indraprastha Gas Ltd (@IGLSocial) August 4, 2020

chat bot
आपका साथी