Sensex 123 अंक की गिरावट के साथ बंद, Reliance Industries, SBI और M&M के शेयर लुढ़के

Sensex Closing Bell on 26 July BSE Sensex 123.53 अंक यानी 0.23% की गिरावट के साथ 52852.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ। NSE Nifty 31.60 अंक यानी 0.20% की टूट के साथ 15824.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

By Ankit KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 03:53 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 04:18 PM (IST)
Sensex 123 अंक की गिरावट के साथ बंद, Reliance Industries, SBI और M&M के शेयर लुढ़के
घरेलू शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। घरेलू शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक Sensex 123.53 अंक यानी 0.23% की गिरावट के साथ 52,852.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह NSE Nifty 31.60 अंक यानी 0.20% की टूट के साथ 15,824.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी पर JSW Steel, Wipro, Reliance Industries, SBI एवं M&M के शेयरों में सबसे ज्यादा टूट देखने को मिली। वहीं, SBI Life Insurance, Bajaj Finserv, Hindalco, Divis Labs और UltraTech Cement के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुए।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात की जाए तो निफ्टी एनर्जी इंडेक्स में एक फीसद की गिरावट देखने को मिली। वहीं, बैंक, ऑटो और पीएसयू बैंक इंडिक्स भी लाल निशान के साथ बंद हुए। हालांकि, मेटल, फार्मा और आईटी सेक्टर की कंपनियों में थोड़ी लिवाली देखने को मिली।

सेंसेक्स पर गिरावट के साथ बंद हुए ये शेयर

Sensex पर Reliance Industries के शेयर में सबसे ज्यादा टूट देखने को मिली। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक (SBI), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), Bharti Airtel, M&M, IndusInd Bank, Asian Paints, L&T, HDFC, Maruti, ITC, HDFC Bank, Nestle India, TCS, Hindustan Unilever Limited, Bajaj Finance, Dr Reddy's और Axis Bank के शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए।

इन शेयरों में रही तेजी

दूसरी ओर, Sensex पर Bajaj Finserv के शेयर में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला। इसके अलावा Ultratech Cement, Titan, Sun Pharma, Tata Steel, NTPC, Kotak Mahindra Bank, Infosys, HCL Tech, Powergrid, ICICI Bank और Bajaj Auto के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए।

आनन्द राठी में प्रमुख (इक्विटी रिसर्च, फंडामेंटल) नरेंद्र सोलंकी ने कहा, ''चीन की टेक और एजुकेशन सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में टूट के बाद और सिंगापुर के मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट में तीन फीसद की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत लाल निशान में हुई।''

उन्होंने कहा कि दोपहर के सत्र में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि, बाद में शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए क्योंकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPIs) जुलाई में अब तक 5,689 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली कर चुके हैं।

अन्य एशियाई बाजारों की बात की जाए तो शंघाई, हांगकांग और सिओल में शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, टोक्यो में शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में भी दोपहर के सत्र में गिरावट देखने को मिली।

chat bot
आपका साथी