अमेरिकी कंपनी फ्लाई ब्लेड ने मुंबई-पुणे-शिरडी रूट पर शुरू की हेलीकॉप्टर सेवा

भारत की बड़ी सिटीज दुनिया के सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र हैं। यही कारण है कि इन शहरों में हवाई यातायात सेवाओं की बड़ी संभावना है। (PCPixabay)

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 07:03 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 08:32 AM (IST)
अमेरिकी कंपनी फ्लाई ब्लेड ने मुंबई-पुणे-शिरडी रूट पर शुरू की हेलीकॉप्टर सेवा
अमेरिकी कंपनी फ्लाई ब्लेड ने मुंबई-पुणे-शिरडी रूट पर शुरू की हेलीकॉप्टर सेवा

नई दिल्ली, पीटीआइ। अमेरिकी कंपनी फ्लाई ब्लेड ने भारत में हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू कर दी है। कंपनी ने अपनी सेवाएं सबसे पहले मुंबई, पुणे और शिरडी के रूट पर प्रारंभ की हैं। कंपनी ने सेवाएं सोमवार से प्रारंभ कर दी हैं। कंपनी ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस हवाई सेवा से पहले इस रूट पर सड़क मार्ग से यात्रा में चार से छह घंटे का समय लगता था, जो अब हवाई सेवा शुरू होने से घटकर 35 मिनट हो गया है।

फ्लाई ब्लेड नागरिकों को हेलीकॉप्टर सेवा देने वाली अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी है। इसने पिछले साल दिसंबर में भारतीय बाजार में आने का ऐलान किया था। फ्लाई ब्लेड ने इसके लिए हच वेंचर्स के साथ एक ज्वाइंट वेंचर किया है। 

फ्लाई ब्लेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रॉब विसेंथल ने कहा, 'भारत की बड़ी सिटीज दुनिया के सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र हैं। यही कारण है कि इन शहरों में हवाई यातायात सेवाओं की बड़ी संभावना है।' देश में यह कंपनी फ्लाई-बाय-द-सीट के आधार पर अपनी सेवाएं देगी।

रॉब विसेंथल ने कहा, 'हमारी कोशिश उपभोक्ताओं की डिमांड पर हवाई सेवाएं उपलब्ध कराने की है। इसके लिए कंपनी इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग सेवाओं पर काम कर रही है।' वसेंथल ने कहा कि कंपनी द्वारा अपनी सेवा प्रणाली को न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स के तर्ज पर बनाया गया है।

इस अमेरिकी कंपनी के अनुसार, हेलीकॉप्टर सेवा से शहरों में ट्रैफिक की समस्या को कम किया जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि वह देश के मुख्य महानगरों में अपनी सेवाओं का विस्तार करेगी।

chat bot
आपका साथी