SBI Home Loan Offer: बैंक सस्ते ब्याज पर दे रहा है होम लोन, जानें क्या है अप्लाई करने का स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

SBI Home Loan SBI अपने ग्राहकों को सस्ते दरों पर होम लोन उपलब्ध करा रहा है। इसके अलावा यह बैंक महिला ग्राहकों को होम लोन लेने पर ब्याज की दरों में कुछ अतिरिक्त छूट की पेशकश भी करता है।

By Abhishek PoddarEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 03:01 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:39 AM (IST)
SBI Home Loan Offer: बैंक सस्ते ब्याज पर दे रहा है होम लोन, जानें क्या है अप्लाई करने का स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस
। SBI अपने ग्राहकों के लिए सस्ते दर पर होम लोन की पेशकश कर रहा है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। State Bank Of India (SBI) भारत का सबसे बड़ा बैंक है और इस बैंक ने अपने होम लोन के जरिए लगभग 30 लाख लोगों के घर खरीदने के सपने को पूरा किया है। SBI अपने ग्राहकों के लिए सस्ते दर पर होम लोन की पेशकश कर रहा है। SBI होम लोन वाले व्यक्तियों की जरूरत के हिसाब से होम लोन देता है, जैसे कि रेगुलर होम लोन, सरकारी कर्मचारियों के लिए SBI प्रिविलेज होम लोन, सेना और रक्षा कर्मियों के लिए SBI शौर्य होम लोन, SBI मैक्सगेन होम लोन और एसबीआई SBI होम लोन। इसके अलावा यह बैंक टॉप मौजूदा ग्राहकों के लिए अप लोन,SBI एनआरआई होम लोन, अधिक राशि के लोन के लिए SBI फ्लेक्सीपे होम लोन और महिलाओं के लिए SBI हर घर होम लोन की पेशकश करता है।

SBI होम लोन के फीचर्स और फायदे

इसके तहत आपको कम ब्याज दर पर होम लोन मिल जाता है, इसके साथ ही होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस भी पूरी तरह से फ्री है। SBI महिलाओं को होम लोन पर ब्याज में कुछ अतिरिक्त छूट भी प्रदान करता है। होम लोन पर किसी भी तरह का हिडेन या प्रशासनिक शुल्क नहीं है।

क्या है ब्याज दर

SBI केवल 6.70 फीसद ब्याज पर क्रेडिट स्कोर लिंक्ड होम लोन प्रदान करता है, चाहे लोन की रकम कुछ भी हो। इसके अलावा देश का यह सबसे बड़ा बैंक होम लोन लेने पर महिलाओं को ब्याज पर कुछ अतिरिक्त छूट भी देता है।

ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई

आप SBI की वेबसाइट https://onlineapply.sbi.co.in/personal-banking/home-loan?se=SBI-Microsite&cp=Homeloan&Ag=SBI-Microsite पर जाकर आवश्यक विवरण भर सकते हैं, पात्रता की जांच कर सकते हैं और लोन कोटेशन प्राप्त कर सकते हैं।

योनो से कैसे करें अप्लाई

बैंक की डिजिटल सेवा SBI YONO से होम लोन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको YONO अकाउंट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद होम पेज पर मेन्यू के विकल्प को चुनना होगा। वहां पर आपको 'लोन' के ऑप्शन पर क्लिक करना है। आप अपना डेट ऑफ बर्थ डाल कर अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपना इनकम सोर्स, नेट मंथली इनकम, और अगर आपने कोई दूसरा लोन ले रखा है तो उसका डिटेल भरना होगा। इसके बाद आप अपने लोन एलिजबिलिटी अमाउंट को चेक करके आगे प्रोसीड कर सकते हैं। इसके बाद आपको अन्य जरूरी डिटेल को भरना होगा और आपको एक रिफरेंस नंबर मिल जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद आपके पास बैंक से फोन आ जाएगा।

chat bot
आपका साथी