बारिश से नगर में जलजमाव और कीचड़ से परेशानी, किसानों में प्रसन्नता

बगहा। शुक्रवार की अहले सुबह तेज झमाझम बारिश के बाद नगर के कई वार्ड के मोहल्लों में ज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 09:36 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 09:36 PM (IST)
बारिश से नगर में जलजमाव और कीचड़ से परेशानी, किसानों में प्रसन्नता
बारिश से नगर में जलजमाव और कीचड़ से परेशानी, किसानों में प्रसन्नता

बगहा। शुक्रवार की अहले सुबह तेज झमाझम बारिश के बाद नगर के कई वार्ड के मोहल्लों में जलजमाव और कीचड़ लग गया। हालांकि लॉकडाउन के कारण बहुत कम ही लोग घरों से निकल रहे हैं। जो भी निकल रहे हैं। उनको घोर परेशानी का समाना करना पड़ा। जिससे लोगों में आक्रोश दिखा।

बता दें कि बारिश ने नगर में नाली व्यवस्था की पोल खोल दी है। जगह-जगह जलजमाव व कीचड़ के कारण मोहल्ले के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के वार्ड 28 बगहा बाजार वार्ड दो पटखौली मलकौली व वार्ड नम्बर एक कालीघाट सहित विभिन्न वार्ड में जलजमाव के कारण शुक्रवार को लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलजमाव व कीचड़ को देखते हुए स्थानीय लोगों ने नप प्रशासन से शीघ्र ही जाम नालियों की सफाई की मांग की। ताकि बरसात के दिनों में लोगों को इस जलजमाव की समस्या से निजात मिल सके।

इस बाबत की ईओ डॉ. अमित कुमार का कहना है कि नगर प्रशासन द्वारा नालियों की सफाई को लेकर रोस्टर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सभी नालियों की सफाई कर ली जाएगी। साथ जलजमाव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां नाली निर्माण कर जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी। ताकि बरसात में लोगों को जलजमाव से परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। दूसरी ओर लंबी प्रतीक्षा के बाद बारिश् ने किसानों को फसल की सिचाई में ब़डी राहत दिया है। नहरों में पानी अभी नहीं है। ऐसे में यह बारिश किसानों के लिए बहुत राहत देने वाली साबित हो रही है।

chat bot
आपका साथी