कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान, देश में बिहार का बढ़ेगा मान

बेतिया। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद भाजपा सांसद डा. संजय जायसवाल ने कहा कि पार्टी ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेवारी दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझ पर भरोसा किया है उस भरोसे का मान रखा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 12:17 AM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 06:35 AM (IST)
कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान, देश में बिहार का बढ़ेगा मान
कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान, देश में बिहार का बढ़ेगा मान

बेतिया। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद भाजपा सांसद डा. संजय जायसवाल ने कहा कि पार्टी ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेवारी दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझ पर भरोसा किया है उस भरोसे का मान रखा जाएगा। भगवा से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ेगा और देश में बिहार का मान बढ़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद डा. जायसवाल कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर में पूजा के लिए गए। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर से बाहर निकलते ही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने बधाई देने के लिए घेर लिया। सबों की आत्मीयता के साथ उन्होंने अभिवादन स्वीकार किया और कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के भरोसे ही देश में बिहार का मान बढ़ाना है। उधर स्थानीय सांसद डा. संजय जायसवाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुने जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा नेताओं ने डा. जायसवाल को बधाई और शुभकामनाएं दी है। आशा व्यक्त किया है कि अब क्षेत्र के विकास के साथ-साथ पार्टी संगठन में मजबूती आएगी। पार्टी अब नए कलेवर में दिखेगी। पार्टी नेताओं ने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भी धन्यवाद दिया है। सांसद को बधाई देने वालों में सांसद के मीडिया प्रभारी मुकेश सहाय उर्फ गांधी बाबा, शैलेंद्र मिश्र, दीपेंद्र सर्राफ, बबुआ जी दूबे, आनंद सिंह, संदीप श्रीवास्तव, विजय रंजन ठाकुर, विजय गुप्ता, संदीप श्रीवास्तव, रूपक श्रीवास्तव, रोहित सिकारिया, मनोज सिंह, पन्नालाल साह, गोल्डी जायसवाल,चंद्रमा सिंह, रेणू देवी, छठू शर्मा, मुकेश यादव, हरिहर साह, मनूबाबू कुशवाहा आदि शामिल है।

इनसेट

फोटो 14बीईटी 46

डॉ. संजय जायसवाल के बिहार भाजपा के अध्यक्ष पद पर चुने जाने से पार्टी में मजबूती आएगी। डा. जायसवाल में काम करने का जज्बा रहा है। कई अवसरों पर उन्होंने पार्टी को मजबूती दी है। उन्हें इस पद पर चुने जाने से जिले का भी मान बढ़ा है।

रेणु देवी

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री

----------

फोटो 14बीईटी 45

डा. संजय जायसवाल भाजपा के युवा नेता है। अमित शाह ने उन पर भरोसा जताकर युवाओं के मान सम्मान को बढ़ाया है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से सूबे में भाजपा बेहद मजबूत होगी और युवाओं का भाजपा की ओर रूझान भी बढ़ेगा।

नारायण साह

नौतन, विधायक

----------------

फोटो 14बीईटी 40

सांसद डा. जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने से जिले में नहीं बल्कि सूबे में उत्साह का आलम है। डा. जायसवाल भाजपा के एक मजबूत नेता बनकर उभरे है। यह जिलेवासियों के लिए गर्व की बात है। नि:संदेह उनके नेतृत्व में भाजपा पहले की अपेक्षा और मजबूत बनकर उभरेगी।

प्रकाश राय

चनपटिया, विधायक

-----------

फोटो 14बीईटी 41

भाजपा सांसद डा. संजय जायसवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भरोसा जताया है। यह एक बड़ी बात है। वे युवा है, इसलिए युवा सांसद डा. जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बेहद खुशी है।

विनय बिहारी

लौरिया, विधायक

------------

फोटो 14 बीईटी 38

सांसद का प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनयन चंपारण के हक में बेहतर हुआ है। इससे पार्टी में मजबूती आएगी। भाजपा प्रगति के राह पर आगे बढ़ेगी। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से जिले का भी विकास होगा।

आरएस पांडेय

बगहा, विधायक

-------------

फोटो 14बीईटी 42

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पश्चिम चम्पारण के सांसद पर भरोसा जताकर बिहार में भाजपा को मजबूत करने का काम किया है। भाजपा बिहार में काफी मजबूत है, अब और भी मजबूत होगी।

सतीश चंद्र दूबे

पूर्व सांसद, वाल्मीकिनगर

-----------------

फोटो14बीईटी 44

सांसद डा. जायसवाल में नेतृत्व क्षमता है। उनके नेतृत्व में सूबे के संगठन में मजबूती आएगी। साथ-साथ क्षेत्र का विकास भी तीव्र गति से होगा। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रधानमंत्री को बधाई दी है।

गंगा पांडेय

जिलाध्यक्ष, भाजपा।

--------------------

फोटो 14बीईटी 39

डा. जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद पार्टी काफी ऊंचाई पर पहुंचेगी। इसका असर आने वाला विधान सभा चुनाव में दिखेगा। डा. जायसवाल के नेतृत्व में संगठन के विस्तार में तेजी आएगी। कार्यकर्ताओं को भी मान-सम्मान मिलेगा।

संजय कुमार पांडेय

पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा।

--------------------

फोटो 14बीईटी 37

डा. जायसवाल संगठनात्मक क्षमता कूट-कूट कर भरी है। उनमें कार्यकर्ताओं की छोटी-छोटी समस्याओं समझने और सुलझाने की क्षमता है। उन्होंने निचले स्तर की समस्याओं को भी करीब से देखा है। नि:संदेह उनके नेतृत्व में पार्टी शिखर पर पहुंचेगी।

रिकी गुप्ता उर्फ कुमार गौरव

जिलाध्यक्ष, भाजयुमो ।

------------------

फोटो 14बीईटी 51

सांसद डा. जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जिला हर्षित है। युवाओं के साथ हर तबके के लोग उनकी इस उपलब्धि पर बेहद खुश है। उनका प्रदेश अध्यक्ष बनना, जिले को एक बड़ा सम्मान मिलने जैसा है। उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा सफलता का परचम लहराएगी।

गरिमा देवी सिकारिया

नप सभापति सह भाजपा नेत्री, बेतिया।

chat bot
आपका साथी