हाथी-घोड़े व पालकी में पूरे उत्साह से निकली भगवान शिव की बरात

महाशिवरात्रि के अवसर पर भूत भावन भगवान भोलेनाथ की बारात शहर में बड़े धूमधाम से निकली गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Mar 2019 12:41 AM (IST) Updated:Tue, 05 Mar 2019 12:41 AM (IST)
हाथी-घोड़े व  पालकी में पूरे उत्साह से 
निकली भगवान शिव की बरात
हाथी-घोड़े व पालकी में पूरे उत्साह से निकली भगवान शिव की बरात

बेतिया। महाशिवरात्रि के अवसर पर भूत भावन भगवान भोलेनाथ की बारात शहर में बड़े धूमधाम से निकली गई। बारात की भव्यता को देखकर लगता था मानो भगवान शंकर का स्वयं प्राकट्य हो गये हो। कालीबाग मंदिर से निकली इस बारात सबसे आगे हाथी और घोड़े और ऊंट चल रहे थे। ठीक उसके पीछे रथ पर भगवान शंकर और उनके गणों की मनमोहक झांकी थी। बारात में हजारों की संख्या में लोग शामिल थे जो बैंड बाजे की धुन पर गाते नाचते इसमें हिस्सा ले रहे थे।

भगवान शंकर की बारात में महिलाएं भी किसी से कम न थी। बारात के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा था, जो भगवान शंकर के जय कारे के साथ साथ बरात का हिस्सा बन रही थी। भगवान शंकर की भक्ति में इन महिलाओं का उत्साह देखकर लग रहा था कि बारात के स्वागत में आस्था का सैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा है। जगह-जगह लोग बरात को रोक कर उसका स्वागत करते रहे। कहीं फूल से वर्षा की गई थी तो कई शरबत व नीबूं पानी से शिव बरातियों का स्वागत किया गया।

इनसेट

शिव बरात पर छतों से जमकर हुई पुष्प वर्षा

बेतिया : भगवान शंकर की बारात की झांकी देखने के लिए हर चौक चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जिनके हाथों में पुष्प वृष्टि के लिए पुष्पगुच्छ थे। सड़कों पर उमड़ी आस्था के सैलाब बारात का भव्य स्वागत किया और भगवान शंकर की झांकी पर फूल बरसाए। शहर के राजमेला परिसर के समीप शिक्षिका व शास्त्रीय संगीत की प्रशिक्षिका खुशबू मिश्र और उनकी टीम ने शिव बरात का भव्य स्वागत किया। कालीबाग से निकली शोभायात्रा में युवा समाजसेवी उदय कुमार ने भगवान शंकर का वेष बनाया था, जिसकी लोगो ने खूब प्रशंसा की के साथ काली बाग के दर्जनों युवाओं ने भगवान शंकर के भूत- प्रेत और गण का किरदार निभाया इनकी झांकी देख कर लोगों ने खूब तालियां बजाई।

इनसेट

प्रशासनिक व्यवस्था रही चाक-चौबंद

बेतिया : भव्य बारात के लिए प्रशासनिक व्यवस्था भी चाक चौबंद रही। इसके लिए हर चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए दर्जनों पुलिसकर्मी लगाए गए थे। बरात में काफी भीड़ थी, लिहाजा बारात गुजरते समय ट्रैफिक रूट को डाइवर्ट करने से लेकर उसे सुचारू ढंग से चालू होने का ख्याल पुलिसकर्मी ने बखूबी रखा। इसके लिए जगह-जगह पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था नजर आई।

chat bot
आपका साथी