लगातार बारिश से पहाड़ी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी

गोब‌र्द्धना में बीते कई दिनों से हो रही वर्षा ने पहाड़ी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं दूसरी ओर सभी जगह कीचड़ का साम्राज्य कायम हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:25 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 10:25 PM (IST)
लगातार बारिश से पहाड़ी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी
लगातार बारिश से पहाड़ी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी

पश्चिम चंपारण। गोब‌र्द्धना में बीते कई दिनों से हो रही वर्षा ने पहाड़ी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं दूसरी ओर, सभी जगह कीचड़ का साम्राज्य कायम हो गया है। नदियों को पार कर आवागमन में कठिनाई हो रही है। गुरुवार की सुबह हुई तेज बारिश के बाद कई पहाड़ी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि नदियों का जलस्तर अभी भी लाल निशान से काफी नीचे है। राकेश देवनाथ, अमित कुमार ने कहा कि रुक रुक कर तेज बारिश होने लगती है। जिससे जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। लगातार वर्षा की वजह से सरेह में जलजमाव की स्थति उत्पन्न हो गई है। इस वजह हरिहरपुर, बलुआ, सिगाही, डुमरी, पथरी, सिसवा डीह, वृंदावन, सेवरही बरवा, मनचंगवा, घोड़ाघाट, शितलबारी, ढोकनी दोन, औरहिया, चंपापुर, रघिया आदि करीब डेढ़ दर्जन गांवों पर खतरा बरकरार है। लगातार बारिश से तटबंधों पर बढ़ते दबाव को लेकर राजस्वकर्मियों को सभी तटबंधों पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी