हल्की बारिश से सड़क पर जलजमाव, छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी

बगहा। नगर के वार्ड नंबर 21 में एक मात्र महिला कालेज स्थापित है। यहां अनुमंडल की बेटियां उच्च शिक्षा के लिए प्रति दिन आती-जाती हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 12:29 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 12:29 AM (IST)
हल्की बारिश से सड़क पर जलजमाव, छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी
हल्की बारिश से सड़क पर जलजमाव, छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी

बगहा। नगर के वार्ड नंबर 21 में एक मात्र महिला कालेज स्थापित है। यहां अनुमंडल की बेटियां उच्च शिक्षा के लिए प्रति दिन आती-जाती हैं। एनएच 727 बगहा-बेतिया मार्ग से नवकी बाजार होते हुए ऐतिहासिक कांग्रेसी मंदिर होकर कालेज को जाने वाली सड़क की बदहाल से न सिर्फ मोहल्लेवासी बल्कि छात्राएं भी परेशानी झेलती हैं। दरअस, इस सड़क पर सालों भर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। नगर परिषद के द्वारा मोहल्ले के नालियों की सफाई तक नहीं कराई जाती है। सोमवार को कॉलेज से लौट रही छात्राएं सड़क किनारे नाली की दीवार से होकर आती दिखीं। बहरहाल, मोहल्लेवासियों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। सोझी घाट, नुनिया टोली व अनिल यादव के घर के पास भी जलजमाव होता है। दो तीन दिन पूर्व ही सभापति प्रतिनिधि फिरेाज आलम ने जलजमाव की समस्या से निपटने की बात कही थी। दूसरी ओर साफ - सफाई वार्ड में संतोषजनक बताया जा रहा है। फागिग मशीन से मच्छर निरोधक दवा का छिड़काव के साथ साथ ब्लीचिग पाउडर का भी छिडकाव किया जाता है। बोले मोहल्ले के लोग :-

हमारे घर के सामने लगातार जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। कई बार बच्चे गिरकर जख्मी हो जाते हैं। बच्चियां कालेज जाती है। वे भी कई बार कीचड़ में फिसल कर गिर जाती हैं। इसकी साफ-सफाई भगवान भरोसे ही है। इस समस्या की ओर स्थानीय वार्ड पार्षद का ध्यान चार सालों से नहीं है।

ध्रुव चौधरी, मोहल्लेवासी हम लोग के यहां सगे संबंधी जब आते हैं, हमारी बेबसी पर हंस देते हैं। बार बार वार्ड पार्षद से कहने के बावजूद अब तक जलजमाव की समस्या का निदान नहीं हुआ है। हम लोग परेशान है। छात्राओं के आवागमन में भी परेशानी होती है। बावजूद इसका कोई माई बाप नहीं है। हम लोग परेशान हैं।

विशंभर चौधरी अन्य वार्ड में लगातार विकास हुआ है। उस हिसाब से यहां विकास नहीं दिख रहा है। ऐतिहासिक कांग्रेसी मंदिर जर्जर होकर गिर रहा है। यहां के जनप्रतिनिधियों को कोई मतलब तक नहीं है। सालों भर जलजमाव से सभी परेशान है।

श्रवण चौधरी हम लोगों की समस्या से सभापति प्रतिनिधि स्वयं आकर अवगत हुए हैं। अब आशा है कि हम बस की समस्या का निदान जल्द होगा। हमें सालों भर जलजमाव से निजात मिलेगी। हालांकि उक्त काम पहले होना चाहिए था। हम लोगों ने विधायक से भी गुहार लगाई थी।

तुलसी चौधरी बयान :

मेरे कार्यकाल में सबसे अधिक विकास का काम किया गया है। नियमित साफ सफाई के लिए मैं सदा तत्पर रहता हूं। जलजमाव की समस्या के निजात के लिए सभापति जरीना खातून से आग्रह किया था। प्राक्कलन तैयार हो रहा। नाली निर्माण के बाद इस समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।

उमेश गुप्ता, वार्ड पार्षद, 21 बनकटवा

chat bot
आपका साथी