सड़क पर बह चला पानी, खेतों में हरियाली

बेतिया। मंगलवार की रात से ही प्रखंड क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश से जहां उमस भरी गर्मी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 12:44 AM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 12:44 AM (IST)
सड़क पर बह चला पानी, खेतों में हरियाली
सड़क पर बह चला पानी, खेतों में हरियाली

बेतिया। मंगलवार की रात से ही प्रखंड क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात मिली है। वहीं इस बारिश से धान की फसल को काफी फायदा हुआ है ।किसान कन्हैयालाल प्रसाद, निसार अहमद अंसारी, अच्छेलाल प्रसाद ,सरोज राम, राजेश ठाकुर , अजीत ठाकुर आदि ने बताया कि पानी के अभाव में अब्दुल ,भदई मंसूरी, बासमती, सोना मंसूरी जैसे प्रभेद के धान खराब हो रहे थे। लेकिन झमाझम बारिश से धान की फसलों में जान सी आ गई है। यह बारिश धान की फसल के लिए वरदान साबित हुआ है।धान के पैदावार अब अच्छे ढंग से होने का अनुमान है। वहीं बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

chat bot
आपका साथी