वीटीआर के वन्यजीवों पर यूपी के शिकारियों की नजर

गंडक दियारा में बाढ़ के पानी के हटने के बाद जंगली जानवर रिहायशी इलाके का रुख कर रहे। इसका फायदा शिकारी उठा रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 12:24 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 12:24 AM (IST)
वीटीआर के वन्यजीवों पर यूपी के शिकारियों की नजर
वीटीआर के वन्यजीवों पर यूपी के शिकारियों की नजर

बगहा । गंडक दियारा में बाढ़ के पानी के हटने के बाद जंगली जानवर रिहायशी इलाके का रुख कर रहे। इसका फायदा शिकारी उठा रहे। जानवरों का धड़ल्ले से शिकार किया जा रहा है। रात्रि के समय यूपी सीमा से प्रवेश कर शिकारी जंगली जानवरों का शिकार करते हैं। भितहा के लेदिहरवा, प्रेमही व झखनहीं दियारा में मदनपुर जंगल से भटक कर विचरण कर रहे जंगली जानवरों की जान पर आफत है। सूत्रों के अनुसार शिकारियों का दल दियारा में हिरण व जंगली सूअर का शिकार खुलेआम कर रहे हैं। यूपी सीमा के बरवा पट्टी थाना क्षेत्र से शिकारियों का दल गंडक नदी पार कर दियारा में रातोंरात प्रवेश कर जाता है। इस संबंध में यूपी के बरवापट्टी एसओ नन्दा प्रसाद ने बताया कि यूपी में पड़ने वाले गंडक नदी के घाटों पर पुलिस की पैनी नजर है। शिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी