वाहन बिक्री में भी पर्व त्योहरों को लेकर इजाफा

बगहा । पर्व त्योहारों का समय शुरू हो गया है। हिदू धर्म में धनतेरस व दीपावली का खासा महत्व है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:00 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:00 PM (IST)
वाहन बिक्री में भी पर्व त्योहरों को लेकर इजाफा
वाहन बिक्री में भी पर्व त्योहरों को लेकर इजाफा

बगहा । पर्व त्योहारों का समय शुरू हो गया है। हिदू धर्म में धनतेरस व दीपावली का खासा महत्व है। इस दिन नए सामान की खरीद की जाती है। माना जाता है कि इससे धन के देवता कुबेर व लक्ष्मी दोनों खुश होते हैं। नई सामग्री को घर में लाने वालों के यहां दोनों विराजमान होते है। इसी परंपरा का निर्वहन क्षेत्र में सालों से हो रहा है। बर्तन व सोने चांदी के अलावा अब इस मौके पर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान व वाहनों की खरीद भी खूब होती है। यही कारण है कि इस मौके पर इन दोनों सामग्री की बिक्री भी अधिक होती है। दो पहिया के साथ चार पहिया वाहन भी इस अवसर पर लोग अधिक संख्या में खरीदते हैं। इन त्योहरों को लेकर कंपनियों के तरफ से ऑफर भी दिए जाते हैं। इस बार भी दोनों त्योहार नजदीक है। ऐसे में इसके लिए अभी से बुकिग शुरू हो गई है। नगर में चार पहिया वाहन के लिए कोई प्रतिष्ठान नहीं है। पर, दो पहिया वाहनों के लिए मारामारी होती है। हालांकि पंचायत चुनाव को लेकर इसमें अधिक तेजी नहीं दिख रही है। कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज का चल रहा ऑफर दो पहिया वाहनों पर इस समय कंपनी के तरफ से विशेष ऑफर चल रहा है। हीरो एजेंसी के संचालक रवि कुमार गुप्ता का कहना है कि वर्तमान में कंपनी हीरो बाइक की खरीद पर कैश डिस्काउंट दे रही है। एटीएम से स्वैप करने पर भी कैश बैक का लाभ मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर, न्यूनतम ब्याज दर पर लोन की सुविधा, कम से कम डाउन पेमेंट पर वाहन की डिलीवरी दी जा रही है। ग्लेमर एसटेक, स्ट्रीम वन 60 आर, हीरो होंडा स्पेलेंडर आदि की बुकिग हो रही है। हालांकि पंचायत चुनाव का भी असर दिख रहा है। इधर बजाज के संचालक प्रभात प्रकाश सिंह ने बताया कि बजाज प्लेटिना, सीटी 110, प्लसर की बिक्री अधिक हो रही है। इन दोपहिया वाहनों का रेंज 70 हजार से लेकर एक लाख 50 हजार तक है। इधर ग्राहक लक्ष्मण साह का कहना है कि बाइक खरीदनी है। पर, इसे दीपावली में लिया जाएगा। मीडियम रेंज की बाइक ठीक है। रघुवीर कुमार कहते हैं कि बाइक धनतेरस के लिए बुकिग कर ली गई है। अच्छे मुहूर्त में इसे लाना ठीक है।

chat bot
आपका साथी