वीटीआर में हिरण के मांस के साथ एक शिकारी गिरफ्तार, तीन फरार

बगहा। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन प्रमंडल दो के भेड़िहारी वन क्षेत्र के कक्ष संख्या एम 22 लकड़

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:18 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:18 PM (IST)
वीटीआर में हिरण के मांस के साथ एक शिकारी गिरफ्तार, तीन फरार
वीटीआर में हिरण के मांस के साथ एक शिकारी गिरफ्तार, तीन फरार

बगहा। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन प्रमंडल दो के भेड़िहारी वन क्षेत्र के कक्ष संख्या एम 22 लकड़ी अड्डा जंगल में शिकारियों की घुसपैठ तेज हो गई है। वन विभाग की टीम ने 25 किलो हिरण के मांस, प्लास्टिक का बोरा, दाब के साथ एक शिकारी को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए शिकारी की पहचान सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के बरवा, द्वारिका निवासी रत्नेश सिंह पिता मारकंडेय सिंह के रूप में हुई। उसके निशानदेही पर तीन शिकारियों को चिह्नित किया गया है।

इस बाबत वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र अधिकारी महेश प्रसाद ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि शिकारियों का एक समूह हिरण का शिकार कर जंगल में मांस का बंटवारा कर रहे हैं। इस सूचना पर वन कर्मियों की टीम के साथ जंगल में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान हिरण मांस के साथ एक शिकारी को दबोचा गया। छापेमारी के दौरान की गई घेराबंदी के बावजूद तीन शिकारी से भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए शिकारी की निशानदेही पर फरार शिकारी अनिल कुमार सिंह, राजन कुमार सिंह पिता- सत्यदेव सिंह निवासी रोहुआ टोला व प्रदीप राम पिता रामकिशुन निवासी झंडहवा टोला, थाना वाल्मीकिनगर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फरार शिकारियों के विरुद्ध वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत नामजद मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी के दौरान प्रभारी वन पाल आजाद कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद थे।

वन विभाग की टीम दावा कर रही है कि जल्द वह अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार कर लेगी। विदित हो कि इस मौसम में बड़ी संख्या में जंगली जानवर बाहर निकलते हैं, जिन पर शिकारियों व तस्करों की पैनी नजर रहती है।

chat bot
आपका साथी