लगातार बारिश से गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि

बगहा। बेमौसम बरसात से गंडक नदी के जलस्तर में आंशिक वृद्धि हुई है। गंडक नदी के जलस्तर में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 12:10 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 12:10 AM (IST)
लगातार बारिश से गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि
लगातार बारिश से गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि

बगहा। बेमौसम बरसात से गंडक नदी के जलस्तर में आंशिक वृद्धि हुई है। गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि बिहार समेत उत्तर प्रदेश के बड़े क्षेत्र को प्रभावित करती है। लेकिन इस नदी के जलस्तर में वृद्धि सीमावर्ती नेपाल में होने वाली बारिश पर निर्भर है। गंडक बराज नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली बारिश से गंडक नदी के जलस्तर में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई है। फिलहाल गंडक नदी का जलस्तर साढ़े छह हजार क्यूसेक दर्ज किया जा रहा है। हालांकि सिचाई के लिए मुख्य तिरहुत नहर में 900 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जलस्तर बढ़ने से दोन का मार्ग बंद, ग्रामीणों में आक्रोश गोब‌र्द्धना। बुधवार की सुबह से जारी तेज बारिश से पहाड़ी नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है । जिसे पैदल या किसी वाहन तक से पार करना मुश्किल हो गया। नतीजा दोन से रामनगर का आवागमन पूरी तरह से कट गया। जो इस पार था। उसे इसी पार ठहरना पड़ा। और जो उस पार थे। उनको भी देर तक इंतजार के बाद घर लौट जाना पड़ा।

इस संबंध में चंपापुर दोन के जितेंद्र उरांव, महेश उरांव, मुन्ना उरांव, अमृत उरांव, राजू उरांव, अजय उरांव, इंदल उरांव, सागर उरांव, गुड्डू उरांव, अरुण उरांव, लालबहादुर उरांव , संदीप उरांव ने बताया कि रघिया नदी पर पुल नहीं है। वर्षों से पुल की मांग उठाई गई है। लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। सुबह से जारी तेज बारिश से रघिया नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। इस वजह से आवागमन बंद हो गया। जो जहां से वहीं रुक गए। बता दें कि दोन के 22 गांवों में बरसात होते ही आवागमन बंद रहता है। एक भी नदी पर पुल नहीं है। इससे बरसात में आवागमन में भारी कठिनाई होती है।

chat bot
आपका साथी