परसौनी वार्ड पांच में एक माह से नहीं मिल रहा पानी

बगहा। परसौनी वार्ड पांच में एक माह से लोगों को नल जल का पानी नहीं मिल रहा है।जिससे लोगों मे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 12:23 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 12:23 AM (IST)
परसौनी वार्ड पांच में एक माह से नहीं मिल रहा पानी
परसौनी वार्ड पांच में एक माह से नहीं मिल रहा पानी

बगहा। परसौनी वार्ड पांच में एक माह से लोगों को नल जल का पानी नहीं मिल रहा है।जिससे लोगों में नाराजगी है।

हर घर नल का जल योजना में हर जगह कुछ न कुछ गड़बड़ी है। निर्माण के समय गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा। जो पाइप लाइन बिछाई जा रही, उसकी भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहती। रामनगर प्रखंड के परसौनी पंचायत ये सारी गड़बड़ी साफ दिखती है। कहने को तो इसके सभी वार्डों के अधिकांश घरों में नल लगाया जा चुका है। लेकिन लिकेज की समस्या बनी है। बार बार ठीक करने के बाद भी थोड़ी बहुत ये समस्या रहती ही है। वहीं इसके वार्ड पांच में बीते एक माह से नल से थोड़ा सा भी जल नहीं निकलता है। जिससे इस वार्ड के लोग एक माह से परेशान है। वार्ड पांच के रंजन यादव, विनय यादव बताते है कि बीते करीब एक माह से नल जल योजना से नल से पानी नहीं निकलता है। नतीजा इस गर्मी के मौसम में भी पानी का भारी संकट बन गया है। स्थानीय लोग जो इसके जल पर ही पूरी तरह निर्भर थे। उनको सबसे अधिक समस्या बन गई है। जिसके पास इसका विकल्प नहीं है। दूसरे पर आश्रित होना पड़ गया है। बताया कि कई बार मुखिया समेत वार्ड सदस्य से बताया गया। लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। किसी ने इसे चालू कराने पर गंभीरता नहीं बरती गई।

सौनाहा से संजय कुमार बताते है कि परसौनी पंचायत के वार्ड 13 में भी पाइप से लीकेज की पहले समस्या रही। जिसे बाद में ठीक तो कर दिया गया। जिससे सुबह शाम यहां टंकी भरी जाती है। इससे पानी की समस्या नहीं रहती है। बखरी के सुधाकर उपाध्याय बताते है कि उनके वार्ड में नल जल की समस्या नहीं है। थोड़ी बहुत यदि परेशानी आती भी है तो ठीक कर दिया जाता। इस संबंध में परसौनी पंचायत के मुखिया विजय महतो ने बताया कि वार्ड पांच में ऐसी किसी तरह की समस्या नहीं है। चुनाव समीप है इसको लेकर विरोधी तरह तरह से झूठ बोल रहे है।

chat bot
आपका साथी