84 भूमिहीनों को भी आवास योजना का दिया जाएगा लाभ

बगहा। रामनगर प्रखंड में वैसे भूमिहीनों को भी आवास योजना का लाभ मिलेगा। जिनके पास वासगीत के ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 11:48 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 11:48 PM (IST)
84 भूमिहीनों को भी आवास योजना का दिया जाएगा लाभ
84 भूमिहीनों को भी आवास योजना का दिया जाएगा लाभ

बगहा। रामनगर प्रखंड में वैसे भूमिहीनों को भी आवास योजना का लाभ मिलेगा। जिनके पास वासगीत के लिए अपनी भूमि नहीं है। इसके लिए आवास विभाग अंचल के साथ मिलकर इस दिशा में पहल शुरू कर दी है। इसके लिए अंचल को सभी ऐसे चिन्हित लाभुकों की सूची भी उपलब्ध करा दी गई है। जिनके लिए अब अंचल स्तर से भूमि की तलाश की जा रही है। जिससे इन चिन्हित लोगों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ मिल सके। प्रखंड में पलायन करने वालों को भी सूचीबद्ध किया गया है। ग्रामीण आवास विभाग की सूत्रों की मानें तो प्रखंड के सभी पंचायतों में ऐसे 84 भूमिहीन व पांच अस्थायी पलायन वालों को चिन्हित किया गया है। जिनको प्राथमिकता सूची में रखा गया है। इस सूची में सबसे अधिक भूमिहीन सबेया पंचायत व सबसे कम प्रखंड के दोन क्षेत्र के बनकटवा करमहिया पंचायत में है। भूमि के कागजात मिलने के साथ ही इन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। इधर पलायन वाले चिन्हित लोगों का पहचान नहीं मिल पाने के कारण ऐसे लोगों को अभी इस योजना से अलग रखा गया है।

इन पंचायतों में इतने भूमिहीन बता दें कि इन भूमिहीनों में बनकटवा पंचायत में 01, धोकराह पंचायत में 05, सपही पंचायत में 03, परसौनी में 07, मनचंगवा में 07, महुई में 06, सोनखर में 05, जोगिया में 07 व सबेया में 43 हैं। अंचल सूत्रों की माने तो सूची के आधार पर ऐसे लोगों को सत्यापित करने का कार्य चल रहा है। साथ हीं संबंधित पंचायत में भूमि की तलाश की जा रही है। जल्द ही इन लाभुकों का इस योजना का लाभ मिल सके। इस पर कार्य चल रहा है। पलायन लोगों का फिलहाल पता नहीं चल पा रहा है। बयान : भूमि चिन्हित करने का कार्य राजस्व कर्मचारी कर रहे हैं। इन वंचितों को भी ग्रामीण आवास योजना का लाभ मिलेगा। इस दिशा में कार्य प्रगति पर है। पलायन लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। जिसे अभी इस कार्य से अलग रखा गया है।

विनोद मिश्रा, सीओ

chat bot
आपका साथी