परवान नहीं चढ़ सकी कचरे से खाद बनाने की योजना

बगहा। रामनगर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने से कूड़ा सड़कों पर फेंका जाता है

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 11:33 PM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 11:33 PM (IST)
परवान नहीं चढ़ सकी कचरे से खाद बनाने की योजना
परवान नहीं चढ़ सकी कचरे से खाद बनाने की योजना

बगहा। रामनगर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने से कूड़ा सड़कों पर फेंका जाता है। प्रतिदिन पांच से छह क्विटल तक कूड़ा कचरा निकलता है। इसके निस्तारण के लिए दो वर्ष पूर्व नगर के नरैनापुर वार्ड नंबर सात व वार्ड नंबर 17 डरबन के समीप चार वर्मी कंपोस्ट प्लांट का निर्माण कराना था। एक प्लांट पर छह लाख रुपये का खर्च था। पर, शेड बनने के बाद आज तक आगे नहीं बढ़ सका। वहीं दो शेड क्षतिग्रस्त भी हो गया। योजना पर समुचित क्रियान्वयन नहीं कूड़ा निस्तारण के लिए कंपोस्ट प्लांट के शेड का निर्माण कर दिया गया है। लेकिन इस पर क्रियान्वयन कब तक होगा। किसी को पता नहीं। वार्ड सात के पार्षद नीरज शेखर कुमार का कहना है कि मोटर लगाने का कार्य बाकी है। बयान : दस दिनों के अंदर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। क्षतिग्रस्त शेड के मरम्मत के लिए निर्देश दिया गया है। जितेंद्र सिन्हा, ईओ इंसेट थाना रोड पर कूड़े का ढेर नगर का थाना रोड वार्ड नौ का हिस्सा है। यहां सड़क के किनारे कूड़े का ढेर लगा रहता है। स्थानीय दुकानदार सुनील कुमार का कहना है कि कूड़ा का उठाव होता है। पर, कभी कभी इसमें कोताही बरती जाती है। मयूरसेन यादव ने बताया कि कर्मी दो से तीन दिनों के बाद कूड़ा लेने आते हैं। जिसके कारण कूड़े से बदबू उठने लगती है। जिससे वार्ड के साथ राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वार्ड पार्षद रजनी गुप्ता ने बताया कि समय से कूड़े का उठाव कराया जाता है। वार्ड में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। इसके लिए सफाई कर्मियों को भी हिदायत दी गई है।

chat bot
आपका साथी