पेड़-पौधे हमारे सच्चे मित्र, इनकी करें रक्षा

बेतिया। वन संरक्षक सह वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के क्षेत्र निदेशक हेमकांत राय ने कहा कि पौधे हमारे सच्चे मित्र हैं। पेड़ों की रक्षा कर पर्यावरण को संतुलित रखा जा सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 09:29 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 09:29 PM (IST)
पेड़-पौधे हमारे सच्चे मित्र, इनकी करें रक्षा
पेड़-पौधे हमारे सच्चे मित्र, इनकी करें रक्षा

बेतिया। वन संरक्षक सह वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के क्षेत्र निदेशक हेमकांत राय ने कहा कि पौधे हमारे सच्चे मित्र हैं। पेड़ों की रक्षा कर पर्यावरण को संतुलित रखा जा सकता है। पेड़ों की संख्या एवं इसका आच्छादन घटने से पर्यावरण की समस्या उत्पन्न हो रही है जिसका खामियाजा जीव जगत को भुगतना पड़ रहा है। इससे मुक्ति पाने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की आवश्यकता है। वन संरक्षक श्री राय मंगलवार को केआर हाई स्कूल में तरुण मित्र द्वारा आयोजित वृक्षों का पहचान उनके नामों से कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि मानव के लिए स्वच्छ पर्यावरण को बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। वहीं छात्रों से पौधरोपण को बढ़ावा देने में हाथ बंटाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जिला के इतिहास में पहला कार्यक्रम है जिसमें वृक्षों के प्रति प्रेम एवं उन्हें जानने के लिए उनका नामकरण किया जा रहा है। श्री राय ने कहा कि सभी जिलेवासी अपने वृक्षों को पहचाने एवं उनकी उपयोगिता को समझ कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनका नामकरण करें। वृक्षों द्वारा अपने बेतिया को हरा-भरा बनाए। केआर के फादर रेक्टर जोसेफ मणिपुरम ने कहा कि पेड़-पौधे हमें निरोग वातावरण प्रदान करते हैं, इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। पेड़ों से हमें आक्सीजन मिलती है और हमारे वातावरण में फैली हुई दूषित वायु को ये अपने अंदर समेट लेते है। दूसरे शब्दों में पेड़-पौधे हमारे सच्चे मित्र है। उन्होंने कहा केवल पौधा लगाने से ही हमारा दायित्व समाप्त नहीं हो जाता, बल्कि उसके पौधे के पेड़ बनने तक हमें उसकी देखभाल भी करनी है। उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों से अपील की कि वे अपने जीवन में पौध-रोपण अवश्य करें। प्राचार्य फादर ºीस्तोफर ने कहा कि वृक्ष जीवनदायी है। सभी वक्ताओं ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने में वृक्ष समेत उनके महत्व पर प्रकाश डाला। स्कूली छात्रा व ग्रामीण महिलाओं को पर्यावरण के बारे में जानकारी दी गई। इधर 110 वृक्षों का नामकरण सीएफ और तरुण मित्र के सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम को फादर रेक्टर जोसेफ मणिपुरम, विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर ºीस्टोफर केरकेटा, फादर टोनी पेंडानाथ,फादर सिल्वेस्टर, फादर ग्रोबियल, उप प्राचार्य डेनिस सर एवं तरुण मित्र के सदस्य ऋषिक कुमार चौरसिया आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी