देश विदेश से हर साल हजारों की संख्या में आते हैं पर्यटक

वीटीआर अपनी नैसर्गिक सुंदरता के लिए पूरे विश्व में मशहूर है। वहीं उसका छोटा हिस्सा गोब‌र्द्धना वन क्षेत्र की भी अपनी एक अलग पहचान है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 01:27 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 06:11 AM (IST)
देश विदेश से हर साल हजारों की संख्या में आते हैं पर्यटक
देश विदेश से हर साल हजारों की संख्या में आते हैं पर्यटक

बगहा। वीटीआर अपनी नैसर्गिक सुंदरता के लिए पूरे विश्व में मशहूर है। वहीं उसका छोटा हिस्सा गोब‌र्द्धना वन क्षेत्र की भी अपनी एक अलग पहचान है। इन स्थलों पर जब देश या विदेश के पर्यटक पहुंचते हैं तो यहां की सुंदरता देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इसके परेवादह और भर्तृहरि कुटी अपने आप में अनमोल प्राकृतिक सौंदर्य समेटे है।

इस जंगल की सुंदरता के देखने के लिए हर साल विभिन्न देशों से सैकड़ों की संख्या में पर्यटक आते हैं। जो यहां की आधुनिक साज सज्जा से निर्मित ईको हट में रहते हैं। एक बार जो यहां पहुंच आता है। वह दोबारा लौटने को लेकर बेताब रहता है।

उक्त बातें गोब‌र्द्धना वन पदाधिकारी मानवेंद्रनाथ चौधरी ने कही। उन्होंने बताया कि जंगल की सीमा में प्रवेश करने के लिए एक व्यक्ति का शुल्क पचीस रुपये है। छात्रों के लिए यह केवल दस रुपये रखा गया है। जंगल में घूमने के लिए सफारी की सुविधा है। इसके लिए गाइड के साथ 1500 चार्ज है। यहां चार ईकोहट मौजूद है। एक की बुकिग के लिए 800 रुपये शुल्क है। इसकी बुकिग सुबह के दस बजे से लेकर अगले दस बजे तक होती है। अभी देश के विभिन्न राज्यों से लोग पहुंच चुके है। ये ठीक ढंग से सफारी का आनंद ले। इसके लिए एकओर जहां फॉरेस्ट रोड दुरुस्त कर दिए गए हैं। वही दूसरीओर कई वाहनों से ले जाकर उनको सफारी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है।

chat bot
आपका साथी