गन्ने के खेत में बाघ ने किया दो नीलगायों का शिकार

बगहा। गोब‌र्द्धना, बीते कई दिनों से रिहायसी इलाके में बगहा। गोब‌र्द्धना, बीते कई दिनों से रिहायसी इलाके में भ्रमण कर रहे बाघ ने भूख से परेशान होकर दो नीलगायों का शिकार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 09:17 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 09:17 PM (IST)
गन्ने के खेत में बाघ ने किया दो नीलगायों का शिकार
गन्ने के खेत में बाघ ने किया दो नीलगायों का शिकार

बगहा। गोब‌र्द्धना, बीते कई दिनों से रिहायसी इलाके में भ्रमण कर रहे बाघ ने भूख से परेशान होकर दो नीलगायों का शिकार किया है। बेलौरा गांव के समीप किसान घनश्याम पांडेय के खेत में बाघ ने नीलगायों को मारा। नीलगाय के अवशेष शुक्रवार को गन्ने के खेत से बरामद किए गए। इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। बता दें कि पिछले महीने से वीटीआर जंगल से निकले बाघों को लेकर यहां स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। हालांकि गोब‌र्द्धना वन पदाधिकारी मान्वेंद्रनाथ चौधरी ने बाघ के जंगल में लौट जाने का दावा किया था, जो पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है। दूसरी तरफ गुरुवार की संध्या पहर बाघ कोट बंजरिया देवी स्थान के समीप रास्ता पार करते देखा गया। जिसे कोट बंजरिया के विकास कुमार तथा मंजय कुमार मांझी ने देखा। बताते चलें कि वन प्रशासन ने रामनगर के समीप हमारा पेट्रोल पंप के पास बाघ के पगमार्क लोकेट किए थे। इसके बाद बाघ की गतिविधियों की सूचना मिलने पर विराम लग गया। उधर, वन प्रशासन ने उसके जंगल आने का दावा किया। लेकिन गुरुवार को बाघ की गतिविधि बढ़ने से एक बार फिर से ग्रामीण खौंफजदा हो गए हैं। बाघ सौनाहा , परसौनी, बकवा, मठिया, खजुरिया आदि गांवों में दिख चुका है।

chat bot
आपका साथी