सरपंच के पदों पर भी चली बदलाव की बयार, कई निवर्तमान को देखना पड़ा पराजय का मुंह

बगहा। पंचायत चुनाव के मतों की गिनती हो चुकी है। रामनगर प्रखंड में भी बदलाव की बयार चली है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 10:02 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 10:02 PM (IST)
सरपंच के पदों पर भी चली बदलाव की बयार, कई निवर्तमान को देखना पड़ा पराजय का मुंह
सरपंच के पदों पर भी चली बदलाव की बयार, कई निवर्तमान को देखना पड़ा पराजय का मुंह

बगहा। पंचायत चुनाव के मतों की गिनती हो चुकी है। रामनगर प्रखंड में भी बदलाव की बयार चली है। जिसमें कई निवर्तमान उम्मीदवार इस चुनावी बयार में उड़ गए हैं। मुखिया के साथ पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद में भी वही स्थिति है। सरपंच के पदों पर भी कई निवर्तमान लोगों को हार का सामना करना पड़ा है। सबसे छोटे पद ग्राम कचहरी पंच व वार्ड सदस्य के पद पर भी कमोवश वही स्थिति है। हालांकि मतगणना में देरी के कारण ग्राम कचहरी सरपंच व पंच के पदों के विजयी उम्मीदवारों की घोषणा देरी से हुई थी। जिसके कारण इनके नतीजे भी देर से मिले। उल्लेखनीय है कि प्रखंड में सरपंच के भी 18 पंचायतों में 18 पद है। जिसके लिए चुनाव हुआ था। इस तरह से है जीत हार का अंतर 1,नौरंगिया भोजराज महतो 1674 जीते रामेश्वर महतो 1295 हारे 2, बनकटवा करमहिया

निशा देवी 2059 जीती कननी देवी 1759 हारी 3, बगही गोपाल देवनाथ 860 जीते धनंजय पासवान 855 हारे 4, मनचंगवा मुनीष प्रसाद 1405 जीते राहुल ध्वज सिंह 1399 हारे 5, गुदुगदी

प्रभु साह 866 जीते रामबाबू साह 719 हारे 6, परसौनी बृजकिशोर महतो 2750 जीते हरिदेव महतो 1843 हारे 7, सपही

अवधेश यादव 1148 जीते रमेश कुमार श्रीवास्तव 979 हारे 8, धोकराहा सुभाष सहनी 1213 जीते पारस साह 1076 हारे 9, तौलाहा हीरा राम 2521 जीते रामपृत मांझी 1263 हारे 10, सोहसा

कुसुम देवी 1244 जीती चांद खातून 1012 हारी 11, महुई निर्मला देवी 1892 जीती रंजना देवी 876 हारी 12, भावल

सकीना खातून 1525 जीती नीरजा देवी 1067 हारी 13, सबेया इरफान अहमद 771 जीते मो. अरशद 726 हारे 14, मठिया छोटे मियां 1160 जीते मो. हैदर अली 746 हारे 15, जोगिया साहेब यादव 788 जीते शहनवाज कौशर 741 हारे 16, खटौरी

मीना देवी 1279 जीती नूरजहां खातून 853 हारी 17, डैनमरवा गुलनाज खातून 1049 जीती अर्चना देवी 1033 हारी 18, सोनखर

पूनम देवी 1322 जीती मराछो देवी 808 हारी

chat bot
आपका साथी