नेपाल से बह कर आए तेंदुए का शव नहर में मिला

नेपाल से गंडक नदी के तेजधारा में बह कर आए तेंदुए के शव तिरहुत नहर के बरवल पुल के पास से वनकर्मियों ने बरामद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 09:28 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 09:28 PM (IST)
नेपाल से बह कर आए तेंदुए का शव नहर में मिला
नेपाल से बह कर आए तेंदुए का शव नहर में मिला

बगहा। नेपाल से गंडक नदी के तेजधारा में बह कर आए तेंदुए के शव तिरहुत नहर के बरवल पुल के पास से वनकर्मियों ने बरामद किया है। नहर में तेंदुए का शव आने की सूचना पर वीटीआर के अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई थी। मदनपुर वन क्षेत्र अधिकारी आनंद कुमार के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम ने तेंदुए के शव को बरामद किया। पहले गोबरहिया गांव के पास तिरहुत नहर के सायफन के पास घंटों शव की तलाशी हुई। इस बीच, सायफन में फसे तेंदुए का शव पानी की तेज धार में बह गया था। तेंदुए के शव मिलने की सूचना पर वीटीआर के फिल्ड डॉयरेक्टर एस. चन्द्रशेखर व टाईगर रिजर्व वन प्रमण्डल दो के डीएफओ सह उप निदेशक गौरव ओझा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि तेंदुए की मौत एक सप्ताह पूर्व हुई है। उसके अंग पूरी तरह से सड़ गए हैं। ऐसा लगता है कि तेंदुआ नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र के नदी में गिरा है और पानी की तेज धार में बह कर यहां आ गया है। तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौके पर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना पदाधिकारी बांके लाल प्रजापति,मदनपुर वन क्षेत्र अधिकारी आनंद कुमार, पशु चिकित्सक देवेश कुमार नीरज , इको विकास समिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, वनरक्षी संतोष कुमार,सूरज राम,वीटीआर के पशु चिकित्सक तथा वनकर्मी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी