प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में छात्रों को दी जानकारी

प्लास्टिक से भारत ही नहीं पूरी दुनिया ग्रसित है। प्लास्टिक विश्व में खपत का तीसरा स्थान भारत है। ओजोन परत में छेद होने का कारण प्लास्टिक भी है। हम सब को मिलकर इस धरती को बचाना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 12:59 AM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:15 AM (IST)
प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में छात्रों को दी जानकारी
प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में छात्रों को दी जानकारी

बेतिया । प्लास्टिक से भारत ही नहीं पूरी दुनिया ग्रसित है। प्लास्टिक विश्व में खपत का तीसरा स्थान भारत है। ओजोन परत में छेद होने का कारण प्लास्टिक भी है। हम सब को मिलकर इस धरती को बचाना होगा। उक्त बातें स्वच्छता भारत मिशन के सदस्यों ने कहीं। वे संतघाट स्थित कैम्ब्रिज हाईटेक स्कूल एवं राज कन्या मध्य विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्लास्टिक से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि धरती बंजर, नदी, नालों में जाम की समस्या, कैंसर बीमारी पैदा होती है। इससे अगर समय रहते नहीं रोका गया तो यह धरती से जीवन समाप्त हो जाएगी। इस दौरान छात्र-छात्राओं से सिगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की संकल्प दिलाई गई। मौके पर नगर परिषद के स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बेसडर नीरज गुप्ता, बैजनाथ कुमार, प्रधानाचार्य प्रदीप गुप्ता, सुधा कुमारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी