साढ़े 22 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

सशस्त्र सीमा बल 44 वीं बटालियन भंगहा बीओपी के जवानों ने मंगलवार की देर रात में भारत - नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 425/15 के समीप से गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:45 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 12:45 AM (IST)
साढ़े 22 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
साढ़े 22 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

बेतिया। सशस्त्र सीमा बल 44 वीं बटालियन भंगहा बीओपी के जवानों ने मंगलवार की देर रात में भारत - नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 425/15 के समीप से गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान भंगहा थाना क्षेत्र के भंगहा गांव निवासी प्रभु यादव के रुप में की गई है। उसके पास से अलग - अलग पैकेट में 22 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। बताया जाता है कि एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि भंगहा के रास्ते तस्कर गांजे की खेप लेकर जा रहा है। जवानों ने भंगहा गांव के समीप जांच आरंभ की। नेपाल की ओर से तस्कर पैदल भातीय क्षेत्र में आ रहा था। एसएसबी जवानों को देखकर तस्कर भागने लगा। जवानों ने खदेड़कर दबोच लिया। एसएसबी के उप सेनानायक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि जब्त गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 09 लाख रुपये है। पूछताछ के बाद एसएसबी ने आरोपित तस्कर को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की कर रही है।

chat bot
आपका साथी