आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ तो सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे जिम्मेदार

बेतिया। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन का समुचित संचालन को लेकर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मीरा शर्मा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 10:22 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 10:22 PM (IST)
आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ तो सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे जिम्मेदार
आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ तो सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे जिम्मेदार

बेतिया। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन का समुचित संचालन को लेकर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मीरा शर्मा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। इस दौरान बीडीओ मीरा शर्मा ने कहा कि इलाके में जहां भी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ उसके जिम्मेदार वहां के सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे। सभी लोग स्पष्ट जान लें कि बिना अनुमति के जुलूस या किसी सभा का आयोजन नही करना है। यदि ऐसा कही होता है तो उसकी सूचना अविलंब प्रखंड कार्यालय व वहां के थाना को दें। बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेटों से मतदान केन्द्रों के भौतिक सत्यापन की सूची जमा कराई गई। बूथों पर दीवार लेखन हुआ कि नही जानकारी मांगी गई। जिस मतदान केंद्रों पर विद्यूत आपूर्ति नही है उसकी सूची विद्यूत विभाग के कनीय अभियंता को उपलब्ध कराते हुये यथाशीघ्र विद्युतीकरण का निर्देश दिया गया। वही जहां उपस्कर व शौचालय नही है उसे वहां के प्रधानाध्यापक से अविलम्ब उपलब्ध कराने को कहा गया। पेयजल के लिए पीएचईडी विभाग से सम्पर्क कर सुधार करने की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी गई। मतदान के एक पहले मतदान केंद्र की चाभी रसोईयों को देना सुनिश्चित करने का हिदायत दिया गया। रसोइयों से सम्पर्क कर मतदान कर्मियों के भोजन बनाने की सूचना देने को कहा गया। भोजन की राशि रसोइया वही मतदान कर्मी से ले लेंगी। यह राशि प्रखंड कार्यालय से नही मिलेगी। बैठक में सीओ मनीष कुमार समेत प्रेम पाठक, अरविद कुमार राव, जयप्रकाश गुप्ता, इफ्तखार अहमद, राधेश्याम पाण्डेय, मोहम्मद फिरोज, प्रकाश निकोलश जैम्स, श्याम कुमार, जिउत राम, राजकुमार राम आदि सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल थे।

chat bot
आपका साथी