नदी से खुद को बचाने के जद्दोजहद में लोग कोरोना को गए भूल

बगहा। रामनगर प्रखंड से होकर गुजरने वाली नदियों का जलस्तर अब प्रखंड में सामान्य हो गया है। पर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:18 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:18 PM (IST)
नदी से खुद को बचाने के जद्दोजहद में लोग कोरोना को गए भूल
नदी से खुद को बचाने के जद्दोजहद में लोग कोरोना को गए भूल

बगहा। रामनगर प्रखंड से होकर गुजरने वाली नदियों का जलस्तर अब प्रखंड में सामान्य हो गया है। पर, समस्याएं बरकरार हैं। कटाव स्थलों का रोज निरीक्षण हो रहा है। लोगों को आश्वासन भी दिया जा रहा है। इस दौरान पीड़ित लोगों के साथ ग्रामीणों की भीड़ होती है। जिसमें कोरोना का भय कहीं नहीं दिखता है। अपने को पुन: स्थापित करने की जद्दोजहद अधिक दिखाई देती है। वहीं कटाव स्थलों का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी भी आश्वासन का ढेर लेकर पहुंचते हैं। जहां सुनने के लिए भीड़ लग जाती है। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की बंदिशें तो टूटती हीं हैं। साथ में जो लोग प्रभावित हैं। उनको अपनी हीं चिता लगी रहती है। इस क्रम में दूसरी कोई बात अच्छी नहीं लगती है। जिसके कारण लोगों को कोरोना से बड़ी वर्तमान बाढ की समस्या लग रही है। यह प्रतिदिन देखने में सामने आ रहा है। जहां जनप्रतिनिधि के साथ अधिकारी आ रहे हैं पर, भीड़ उनके आने के साथ ही जुट जाती है। बसों में भी नहीं किया जा रहा कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन सरकार की तरफ से बसों को पचास फीसद पैसेंजर के साथ चलाने की अनुमति मिल गई है। पर, इसका पालन सरकारी बसों को छोड़कर प्राइवेट बसों में शायद हीं कहीं होता है। बस के संचालकों का कहना है कि डीजल का दाम काफी बढ़ गया है। आधा पैसेंजर को लेकर जाने से भाड़ा खर्चा भी नहीं निकल पाएगा। ऐसे में यह संभव नहीं है। हालांकि अभी कोरोना व अनलॉक के कारण पैसेंजर की संख्या कम है। जिसके कारण सीमित संख्या में ही बसों का परिचालन हो रहा है। इसमें बैठने वाले सभी के पास मास्क में होना जरूरी होता है। जिसके बाद ही पैसेंजर को बैठने की इजाजत दी जाती है। टीकाकरण की बढ़ी रफ्तार, दो दिनों में दिए गएं 1880 लोगों को वैक्सीन कोरोना संक्रमण की रफ्तार पहले से कम हो गई है। पर, इधर टीकाकरण का कार्य तेज कर दिया गया है। बीते दो दिनों में हीं कुल 1880 लोगों को वैक्सीन दी गई है। जिसमें बीते बुधवार को कुल 1150 एवं गुरुवार को कुल 730 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। इधर शुक्रवार को भी यह कार्य जारी है। इसमें 18 से 44 वर्ष के अलावा 45 से ऊपर वालों को भी वैक्सीन दी जा रही है। वहीं जांच का कार्य भी निरंतर चल रहा है। बीते गुरुवार को कुल 81 लोगों का टेस्ट किया गया है। जिसमें एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला है। इसके लिए पीएचसी के अलावा अन्य स्थलों पर भी कैंप लगाया गया था। इधर शुक्रवार को भी टेस्टिग का कार्य चल रहा है। बयान : लोगों को अभी समझदारी से काम लेना होगा। नहीं तो, संक्रमण दोबारा से बढ़ सकता है। इसके लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। वैक्सीनेशन के कार्य को तेज किया गया है। वहीं टेस्टिग का कार्य भी लगातार चल रहा है। डॉ. चंद्र भूषण, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पीएचसी

chat bot
आपका साथी