नियमित योगाभ्यास से दूर रहती हैं बीमारियां, शांत रहता चित्त

बगहा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को कई जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। कोरोना को देखते ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:46 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:46 PM (IST)
नियमित योगाभ्यास से दूर रहती हैं बीमारियां, शांत रहता चित्त
नियमित योगाभ्यास से दूर रहती हैं बीमारियां, शांत रहता चित्त

बगहा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को कई जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। कोरोना को देखते हुए कार्यक्रम में शारीरिक दूरी का भी ध्यान रखा गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी संस्थाओं के साथ निजी विद्यालय व राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ता भी शामिल थे। इस दौरान योग के महत्व को बताया गया। साथ हीं यह भी बताया गया कि कोरोना से बचाव व प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी योग की भूमिका महत्वपूर्ण है। सदियों पहले से हमारे ऋषि मुनियों के द्वारा इसे किया जाता रहा है। पर, अब देश के साथ विदेश में भी इसकी महता को स्वीकार किया गया है। इसका अभ्यास प्रतिदिन करने वाले व्यक्ति के पास बीमारियां तो फटकतीं नहीं हैं। वहीं मधुमेह, ब्लड प्रेशर के साथ अन्य भी असाध्य रोगों को हराया जा सकता है। बस संयम से इसके आसनों को कराना होता है। इसको करने से निरोगी व स्वस्थ्य काया पाई जा सकती है। साथ हीं संतुलित ढंग से जीवन को व्यतीत किया जा सकता है। तनाव व अवसाद के लिए भी योगासन व प्राणायाम का महत्व व इसके उपयोग विधि को बताई गई है। कहा गया कि अब विदेश में भी काफी संख्या में लोग इसे अपना रहे हैं। नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक राय के नेतृत्व में इसे अयोजित किया गया। वहीं नगर के पुरानी बाजार स्थित फ्रेंडस एकेडमी में कोरोना के कारण बच्चों को ऑनलाइन इसका ज्ञान पुलकित झुनुझुनवाला के देख रेख में दिया गया। वहीं नगर के मसान कॉलोनी में पहल संस्था के सचिव अजय दुबे के तरफ से इसे आयोजित किया गया। इधर नगर के शिव मंदिर के साथ अन्य स्थलों पर योग दिवस पर इसके महत्व को लेकर कार्यक्रम आयोजित करने की सूचना मिली है। बता दें कि यह हमारे देश की पुरानी पद्धति है। पर, इसे बीते कुल सालों में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति मिली है। साथ हीं दूसरे देश के लोगों ने अब इसके महत्व को जान लिया है। साथ हीं काफी संख्या में विदेश के लोग भी इसे अपना रहे हैं।

chat bot
आपका साथी