गरीब शोषित के आवाज थे सांसद बैद्यनाथ महतो : उप मुख्यमंत्री

बेतिया। सूबे के उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय बैद्यनाथ प्रसाद महतो गरीब श्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:07 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:07 AM (IST)
गरीब शोषित के आवाज थे सांसद बैद्यनाथ महतो : उप मुख्यमंत्री
गरीब शोषित के आवाज थे सांसद बैद्यनाथ महतो : उप मुख्यमंत्री

बेतिया। सूबे के उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय बैद्यनाथ प्रसाद महतो गरीब शोषित की आवाज थे। वे हमेशा चंपारण के उत्थान के लिए प्रयासरत रहे। उक्त बातें नवका टोला कर्पूरी चौक स्थित दिवंगत सांसद सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ प्रसाद महतो के प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहीं थीं। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि दिवंगत पूर्व सांसद तो सामाजिक समरसता के पक्षधर थे। उनका मानना था कि राज्य व देश का विकास तभी हो सकता है, जब समाज के सबसे निचले तबके के लोगों को समुचित लाभ मिल सके। वे हमेशा गरीबों की हक की लड़ाई लड़ते रहे। ग्रामीण कार्य मंत्री जयंतराज कुशवाहा ने कहा कि वे शुरू से ही समाज के निचले तबके के विकास के लिए कार्य किए। बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री सह स्थानीय विधायक नारायण प्रसाद ने कहा कि उनके साथ मिलकर काम करने का अवसर मिला है। वे शुरू से ही क्षेत्र विकास के साथ समाज विकास के लिए प्रयत्नशील थे। वाल्मीकिनगर सांसद सह दिवंगत पूर्व सांसद के पुत्र सुनील कुमार ने बताया कि पिता के अधूरे सपना को पूरा करना उनका पहला कर्तव्य है। वही विधायक उमाकांत सिंह ने कहा कि उनके पद चिहों पर चलकर ही उनके अधूरे सपने को पूरा किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान दिवंगत सांसद की प्रतिमा पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा, जदयू के वरीय नेता शंभू गुप्ता, जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा, संगठन प्रभारी दीपक पटेल, विजय राऊत ने माल्यार्पण किया। मौके पर राधाकृष्ण प्रसाद, दयानंद प्रसाद कुशवाहा, मो. मुस्तकीम, अरविद मणि त्रिपाठी, मनोज कुशवाहा, अनिल कुमार, प्रेम नारायण ओझा, सोनेलाल कुशवाहा, बसंत साह, भुनेश्वर सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा, शंभू कुशवाहा, अजय कुशवाहा, पप्पू सर्राफ, नुरैन अंसारी, सुड्डू कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शिवजी प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद, सिकंदर राम, नायक साह, प्यारे लाल पटेल, मुकेश कुमार, संदीप श्रीवास्तव, अनिल वर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

----------------------------------------

लेखन : अमरेंद्र ओझा, संपादन : मधुसूदन कुमार

chat bot
आपका साथी