समृद्ध भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम

बेतिया। स्वस्थ्य एवं समृद्ध भारत निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम है। महिलाएं परिवार की बुनियाद होत

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 09:17 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 09:17 PM (IST)
समृद्ध भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम
समृद्ध भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम

बेतिया। स्वस्थ्य एवं समृद्ध भारत निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम है। महिलाएं परिवार की बुनियाद होती हैं और योग से उनका जुड़ाव हो जाता है, तो संबंधित महिला अपने परिवार को स्वस्थ एवं प्रसन्न बनाने में कामयाबी हासिल कर सकेंगी। आज के परिप्रेक्ष्य में अधिकांश लोग किसी ने किसी रोग से ग्रसित हैं। रोग जन्य शरीर से सुख की कल्पना नहीं की जा सकती है। यदि हम अपने को नि:रोग होना चाहते हैं, तो हमें योग विद्या के अनुसरण करने के साथ-साथ योगाभ्यास करना ही होगा। मंगलवार को कालीबाग मंदिर में महिला पतंजलि योग समिति की बैठक में यह उद्गार व्यक्त किए गए। बैठक मंडल प्रभारी किरण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी श्रीमती शर्मा ने बताया कि आज पतंजली महिला योग समिति महिलाओं को योगाभ्यास के लिए प्रेरित करने का काम कर रही है। यदि महिलाएं इस समिति से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ जाय, तो परिवार के अन्य सदस्य भी उनसे प्रेरणा लेकर स्वस्थ्य एवं प्रसन्न हो जाएंगे। योग ही एक ऐसा माध्यम है, जिसको अपनाकर हम स्वस्थ रह सकते हैं। आज इसे अभियान के रूप में चलाकर इससे महिलाओं को जोड़ने की जरूरत है। कार्यक्रम में महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में आने का आह्वान किया। मौके पर महिला पतंजली योग समिति की जिला स्तरीय कमेटी गठित की गई। जिसमें आलोक प्रसाद को महामंत्री, इंदु कुमारी को कोषाध्यक्ष तथा दंदू कुमारी व रूबी कुमारी को जिला कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यक्रम को देव अर्चना एवं देव सुता आदि ने संबोधित किया।

मौके पर नीलू देवी, कविता कुमारी, निर्मला देवी, विमला देवी, संतोषी देवी, अनुप्रिया, रेणु देवी आदि मौजूद रहीं। धन्यवाद ज्ञापन जिला महिला प्रभारी वीणा कुशवाहा ने किया।

chat bot
आपका साथी