राजद और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

नरकटियागंज, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को सामने आते ही स्थानीय राजद व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 09:53 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 09:53 PM (IST)
राजद और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस
राजद और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

बेतिया। नरकटियागंज, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को सामने आते ही स्थानीय राजद व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सरकार बनाने तथा मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की बढ़त को देखते हुए कार्यकर्ता ने उत्साह में अबीर लगाया और एक विजय जुलुस निकाला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की दोहरी चाल को जनता समझ चुकी है। जात पात की लड़ाई लड़ाकर भाजपा आम जनता की आंखों में धूल झोंकती रही है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पूर्व विधायक सुबोध पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी का एक साल पूरा हो रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस बहुमत हासिल करेगी। इस दौरान अमजद अली, उपेन्द्र वर्मा, जगमोहन सोनी, विनय ठाकुर, हीरालाल पटेल, उपेन्द्र यादव, सेराज अहमद, गपू शर्मा, टुन्ना कुमार, फिरोज आलम, श्रीराम यादव, विनोद तिवारी, मानसरोवर राम शिव भोला, बिट्टू जयसवाल चुन्नू पांडेय, मोहम्मद हसनैन, राजू जेंटलमैन, कमलेश तिवारी, राजू डे समेत दर्जनाधिक कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव का नतीजा आज सामने आया है।

chat bot
आपका साथी