जलसे में इंसानियत को बताया गया सबसे बड़ा पुण्य का काम

नगर के वार्ड 31 अंसारी टोला में मंगलवार संध्या पहर जलसा सिरतुन्नवी का भव्य आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 09:35 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 09:35 PM (IST)
जलसे में इंसानियत को बताया गया सबसे बड़ा पुण्य का काम
जलसे में इंसानियत को बताया गया सबसे बड़ा पुण्य का काम

पश्चिम चंपारण। नगर के वार्ड 31 अंसारी टोला में मंगलवार संध्या पहर जलसा सिरतुन्नवी का भव्य आयोजन किया गया। इसमें इस्लाम धर्म के उलेमाओं ने अपनी बातों को रखते हुए सभी से नबी हजरत मोहम्मद सलैवसलम के बताए मार्ग पर चलने की बात कही। चतुर्वेदी मुफ्ती ग्यासुद्दीन, मुफ्ती ग्यासुद्दीन कासमी, मुफ्ती मो. माजिद, मौलाना जुबैर ने इस्लाम धर्म में बताई गई बातों को बताते हुए कहा हमारे आखिरी नबी ने सभी इंसान से इंसानियत के साथ बर्ताव करने, अखलाक के साथ एक-दूसरे की मदद करने की बात कही है। उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इतिहास गवाह है। जो हमारे नबी को तकलीफ दिया। नबी ने कभी बुरा नहीं माना और अपने अखलाक से दुश्मनों का दिल भी जीत लिया था। ऐसे में हमें किसी भी इंसान का बुरा नहीं करना चाहिए। जलसा में नबी के बताई गई बातों के साथ-साथ उनकी जीवनी पर भी बिदुवार प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही बस्ती में हो रहे मस्जिद का तामीर के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में समीउल्ला अंसारी, मो. गयासुद्दीन, आदि की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर मो. राशिद, मो. फैज, मो. नेजाम, मो. जब्बार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी