बेदौली के गरीब परिवारों में बांटी राहत सामग्री

वैश्विक महामारी कोरोना में कई असहाय एवं निर्धन लोगों की परेशानियां बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:54 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 12:54 AM (IST)
बेदौली के गरीब परिवारों में बांटी राहत सामग्री
बेदौली के गरीब परिवारों में बांटी राहत सामग्री

बेतिया। वैश्विक महामारी कोरोना में कई असहाय एवं निर्धन लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। उन्हें दो जून की रोटी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि सरकार भी राशन की व्यवस्था कर रही है। साथ में सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन भी प्रयास कर लोगों के बीच राशन मुहैया करा रहे हैं। शनिवार को जमुनिया पंचायत के बेदौली में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह भारतीय थारू कल्याण महासंघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष निरंजन पंजियार के द्वारा चावल, दाल, आलू, प्याज आदि वितरण किया गया। बता दें कि 17 जून को बेदौली में कोरोना का मरीज मिलने से कंटमेंट जोन घोषित किया गया था। उन्होंने कहा गरीबों की सेवा करना पहली हमारी प्राथमिकता है।ताकि वैश्विक महामारी में कोई गरीब भूखा पेट ना सो सके। मौके पर गुमास्ता चंद्रिका गुरो, पूर्व सरपंच सुरेंद्र महतो, समाजसेवी श्रीकांत महतो, किशोर गुरो, बाबर खान, वार्ड सदस्य संजय साह, हजरत अली, डोमा मियां आदि उपस्थित रहे ।

chat bot
आपका साथी