मधुबनी प्रखंड को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने के लिए एसडीएम से मिले जनप्रतिनिधि

बगहा। मधुबनी प्रखंड को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने के लिए शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों का एक प्रति

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:11 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:11 PM (IST)
मधुबनी प्रखंड को बाढ़ ग्रस्त घोषित  करने के लिए एसडीएम से मिले जनप्रतिनिधि
मधुबनी प्रखंड को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने के लिए एसडीएम से मिले जनप्रतिनिधि

बगहा। मधुबनी प्रखंड को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने के लिए शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम से मिला और उन्हें ज्ञापन दिया।

मधुबनी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मन्नू सिंह चंदेल ने अनुमंडल पदाधिकारी विशाल राज को ज्ञापन देते हुए कहा कि प्रखंड की सिसही एवं चिउरही पंचायत पूरी तरह से बाढ़ से त्रस्त था। लोगों के घरों में एक सप्ताह तक बाढ़ का पानी घुसा था। लेकिन, मधुबनी अंचलाधिकारी रंजीत कुमार के मनमानी पूर्ण रवैया के चलते दोनों पंचायतों को बाढ़ पीड़ित पंचायत नहीं घोषित किया गया। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी से कहा कि वे अपने स्तर से दोनों पंचायतों की जांच अवश्य करें। वहां की लगभग 80 फीसद फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। इतना ही नहीं सभी पंचायतों में फसलों की काफी क्षति हुई है। इसके बावजूद भी अब तक लोगों को फसल का मुआवजा की व्यवस्था तक नहीं की गई। एसडीएम ने प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि को आश्वासन दिया कि आवेदन के आलोक में पूरी निष्पक्षता से जांच करवाएंगे। अगर दोनों पंचायतों के लोग बाढ़ से प्रभावित हैं तो उन्हें पूरी सहायता की जाएगी। इस दौरान सिसई पंचायत के मुखिया बालमुकुंद गद्दी, पंचायत समिति सदस्य जयप्रकाश यादव, पूर्व सरपंच मदन यादव, तमकुहा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अशोक सिंह सहित आधा दर्जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी