कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा सर्वोपरि : डॉ. संजय

बेतिया। स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल को बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्य़क्ष बनाए जाने से यहां खुशी की लहर है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कमान सौंपी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 12:20 AM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 06:35 AM (IST)
कार्यकर्ताओं के सम्मान की  रक्षा सर्वोपरि : डॉ. संजय
कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा सर्वोपरि : डॉ. संजय

बेतिया। स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल को बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्य़क्ष बनाए जाने से यहां खुशी की लहर है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कमान सौंपी। इस आशय का पत्र भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने निर्गत किया है। सांसद ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझ पर भरोसा किया है। इसे कायम रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कार्यकर्ताओं के मान- सम्मान की रक्षा सर्वोपरि है।

राजीनितक सफर : पेश से चिकित्सक डॉ. संजय जायसवाल का पूरा परिवार जनसंघ और भाजपा से जुड़ा रहा है। पिता स्व. डॉ. मदन जायसवाल भाजपा के दिग्गज नेताओं में थे। वर्ष 2009 में संजय जायसवाल ने पहली बार पश्चिमी चंपारण से सांसद चुने गए। तबसे लगातार तीसरी बार सांसद बने हैं। उन्होंने वर्ष 1990 में भाजपा की सदस्यता ली। वर्ष 1994 में बेतिया के भाजपा नगर उपाध्यक्ष बनाए गए। 1996 में चिकित्सा मंच के प्रदेश मंत्री बने। 1997 में जिला भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बने। 2000 में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए। 2003 में निर्विरोध भाजपा जिलाध्यक्ष चुने गए। 2010 में भाजपा चिकित्सा मंच के राष्ट्रीय प्रभारी बने। 2014 में लोकसभा के सचेतक बनाए गए। वर्ष 2017 में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने। वर्ष 2019 में लोकसभा के मुख्य सचेतक रहते बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए।

---------

लगातार तीसरी बार बने सांसद : वर्ष 2009 में पहली बार पश्चिम चंपारण से सांसद बने। 2014 में फिल्म अभिनेता प्रकाश झा को हरा दूसरी सांसद बने। 2019 में रालोसपा के डॉ. बृजेश कुशवाहा को हराकर तीसरी बार सांसद बने।

------------

जीवन परिचय

नाम : डॉ. संजय जायसवाल

पिता : डॉ. स्व. मदन जायसवाल

माता : डॉ. सरोज जायसवाल

पत्नी : डॉ. मंजू चौधरी

जन्मतिथि : 29 नवंबर 1965

प्रारंभिक शिक्षा : केआर हाईस्कूल बेतिया, इंटरमीडिएट : क्रिश्चयन कॉलेज लखनऊ, एमबीबीएस: पटना मेडिकल कॉलेज(1992), एमडी : दरभंगा मेडिकल कॉलेज (1994),

शादी : वर्ष 1993, दो बच्चे हैं।

-----------

chat bot
आपका साथी