पर्चाधारियों को दखल-कब्जा दिलाने पहुंचे अधिकारी बैरंग लौटे

योगापट्टी प्रखण्ड के बलुआ मूरतराय के टोला गांव के तीस भूमिहीनों को सरकार की ओर से पर्चा दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 09:53 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 09:53 PM (IST)
पर्चाधारियों को दखल-कब्जा दिलाने पहुंचे अधिकारी बैरंग लौटे
पर्चाधारियों को दखल-कब्जा दिलाने पहुंचे अधिकारी बैरंग लौटे

बेतिया। योगापट्टी प्रखण्ड के बलुआ मूरतराय के टोला गांव के तीस भूमिहीनों को सरकार की ओर से पर्चा दिया गया है। लेकिन पर्चाधारियों को कब्जा नहीं मिला है। गुरुवार को डीएलडीआर के आदेश पर दखल कब्जा दिलाने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। लेकिन उन्हें बैरंग वापास लौटना पड़ा। भूमि सुधार उप समहर्ता सुधांशु शेखर के नेतृत्व में सीओ अभिषेक कुमार, बीडीओ संजीव कुमार एवं अन्य कर्मियों के साथ योगापट्टी, नवलपुर, एवं शनिचरी थाने की पुलिस भी पहुंची थी। जब अधिकारी वहां पहुंचे और भूमि के सीमांकन का कार्यक्रम आरंभ होने लगा तो पूर्व से उक्त भूमि पर रह रहे लोगों ने विरोध किया। आधा दर्जन लोगों ने बंदोबस्त का प्रमाण पत्र दिखाया। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि उक्त पर्चाधारियों को सरकार द्वारा 1977 - 78 में सरकारी भूमि जो प्रखण्ड के कवलापुर गांव में है पर्चा दिया गया था। उसके बाद भूमि पर काबिज लोगों को हटाने के लिए सरकार की ओर से 2017 में केस नंबर 541718 दायर किया गया, उसमें सरकार के पक्ष में कोर्ट का फैसला आया। अब वह भूमि पर्चाधारियों की है। उन्हें दखल कब्जा दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन पहुंची थी, लेकिन उक्त भूमि पर दूसरे लोगों ने दखल कब्जा किया है और उनकी जमाबंदी भी चल रही है। उन्होंने बताया कि उक्त भूमि की चल रही अवैध जमाबंदी को रद्द कर, पर्चा धारियों को एक माह के अंदर दखल कब्जा दिलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी