पीएम ने लिया है गांवों के विकास का संकल्प : सांसद

बगहा। देश की आत्मा गांवों में बसती है। विकसित गांव ही हमारे राष्ट्र की पहचान बनेंगे। प्रधानमंत्री नर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 12:49 AM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 12:49 AM (IST)
पीएम ने लिया है गांवों के विकास का संकल्प : सांसद
पीएम ने लिया है गांवों के विकास का संकल्प : सांसद

बगहा। देश की आत्मा गांवों में बसती है। विकसित गांव ही हमारे राष्ट्र की पहचान बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह संकल्प लिया है कि देश के हर गांव को विकसित बनाएंगे। उपरोक्त बातें वाल्मीकिनगर सांसद सतीशचंद्र दूबे ने शनिवार को बगहा दो प्रखंड के मंगलपुर औसानी पंचायत स्थित सुखबन गांव में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम में शिरकत कर रहे ग्रामीणों ने सांसद से कई सवाल पूछे। इस दौरान सांसद को किए गए वादे भी याद दिलाए। सांसद श्री दूबे ने कहा कि उनके प्रयास से वाल्मीकिनगर से पटना जलमार्ग को स्वीकृति मिली। वाल्मीकिनगर में कस्टम कार्यालय के स्थापना की कवायद चल रही है। संसदीय क्षेत्र में बीते वर्षो में कई विकास कार्य संपादित हुए। अभी आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे। सांसद ने लोगों को केंद्र प्रायोजित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर रामेश्वर शर्मा, रामदेव ठाकुर, झिन्नू यादव, मार्कंडेय मिश्र, अनिल यादव, किशोर यादव, सीताराम चौधरी, डेबा यादव, हरिद्वार चौधरी, मदन यादव आदि मौजूद थे। इसके उपरांत बाबा भूतनाथ महाविद्यालय परिसर में आइटी सेल के स्वयंसेवकों की कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमें सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की बात कही गई। कार्यक्रम में आइटी सेल के प्रदेश प्रभारी अनमोल सोल्भित, जिला संयोजक सोमेश पांडेय, पवन ¨सह, करण कुमार गौड़, आलोक गुप्ता, दुर्गेश पांडेय, प्रमोद प्रसाद काजू, सचिन मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, मनोज ¨सह, संजय पांडेय, अचिन्त्य कुमार लल्ला, सिपू चौबे, रितु जायसवाल, पवन ¨सह, अमरेश श्रीवास्तव, बलराम मिश्रा, अवधेश गुप्ता, अरुण कुमार मिश्र, विकास मिश्रा, सुमित श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी