विभिन्न पंचायतों में लगाए गए पौधों, सुरक्षा का लिया संकल्प

भितहा। रविवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रखंड के सभी पंचायतों में वन महोत्सव का आयोजन किय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 11:50 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:15 AM (IST)
विभिन्न पंचायतों में लगाए गए पौधों, सुरक्षा का लिया संकल्प
विभिन्न पंचायतों में लगाए गए पौधों, सुरक्षा का लिया संकल्प

भितहा। रविवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रखंड के सभी पंचायतों में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न पंचायतों में पूर्व से चयनित स्थलों पर पौधारोपण हुआ। मच्छहा पंचायत के सरकार भवन प्रांगण में मुखिया सुभान अंसारी, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि ललन कुशवाहा, जिला पार्षद प्रतिनिधि सुशील शर्मा और पंचायत रोजगार सेवक तथा कनीय अभियंता की उपस्थिति में पौधारोपण संपन्न हुआ। वहीं खैरवा पंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय प्रांगण में मुखिया मोनिल राय की उपस्थिति मे पौधरोपण हुआ। हथुअहवा पंचायत के पंचायत सरकार भवन जमुनिया में मुखिया प्रतिनिधि जाकिर हुसैन तथा अन्य कर्मियों की उपस्थिति में पौधारोपण हुआ। वहीं परसौना पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय मुराडीह के प्रांगण में मुखिया भोला साह के उपस्थिति में पौघारोपण हुआ। डीहीपकडी पंचायत में मनरेगा भवन प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं सेमरबारी पंचायत में सेमरबारी मध्य विद्यालय के प्रांगण में मुखिया रामाधार यादव के उपस्थिति मे पौधारोपण किया गया। वहीं भुइधरवा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुइधरवा के प्रागंण में पौधारोपण हुआ। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा भी अपने-अपने विद्यालयों में पौधारोपण किया गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा पौधारोपण किया गया। वहीं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम देव कुमार ने बताया कि इस पृथ्वी दिवस पर जल जीवन हरियाली के तहत विभिन्न पंचायतों में चयनित स्थलों पर पौधे लगे।

chat bot
आपका साथी