कोरोना से बचाव को लेकर नहीं चेत रहे लोग, बिना मास्क कर रहे काम

बगहा। संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने के बाद भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 01:06 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 01:06 AM (IST)
कोरोना से बचाव को लेकर नहीं चेत रहे लोग, बिना मास्क कर रहे काम
कोरोना से बचाव को लेकर नहीं चेत रहे लोग, बिना मास्क कर रहे काम

बगहा। संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने के बाद भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

सरकार की ओर से बचाव के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। लाकडाडन इस महामारी से बचाव के लिए ही लागू किया गया था। अब जान भी जहान भी के तहत अनलाक 2 चल रहा है। इसमें सभी को मास्क के साथ साथ फिजिकल दूरी बनाए रखने के लिए लगातार सरकार प्रचार प्रसार कर रही है। पंचायतों में प्रति परिवार चार मास्क और साबुन देने के लिए सरकार लाखों की राशि खर्च कर रही है। दूसरी ओर नगर सहित पूरे क्षेत्र में ही लोग महामारी को धता बताते हुए बिना मास्क के ही लगातार काम करते नजर आ रहे है।

नगर के बगहा नवकी बाजार में मास्क बेचने वाला भी मास्क पहनना आवश्यक नहीं समझ रहा है। इ तना ही नहीं 90 प्रतिशत दुकानदार भी मास्क और फिजिकल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहें र्है। ग्राहक बिना मास्क के ही अपनी खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। पूरा नगर सहित क्षेत्र में देखा जाये तो बस जो जागरूक है। वहीं लोग ही मास्क पहन रहे है। 24 मार्च से अब तक पुलिस द्वारा मास्क नहीं पहनने वालों पर कोई कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि 24 मार्च से अब तक वाहन जांच के दौरान एक लाख 22 हजार का जुर्माना वसूला जा चुका है। वहीं दूसरी ओर लाकडाउन तोड़ने वालों पर 11 प्राथमिकी में 77 लोगों को नामजद किया जा चुका है। इसमें 11 वाहन भी जप्त किया गया र्है। नगरथानाध्यक्ष भगतलाल मंडल ने दी। बताया कि पुलिस लोगों को मास्क पहने के साथ साथ फिजिकल डिस्टेंस का पालन करने के लिए लगातार रोको टोको अभियान चलाते हुए जागरूक करने का काम कर रही र्है। दूसरी ओर बस और अन्य वाहनों में भी लोग बिना मास्क के ही यात्रा कर रहें है। अब लगातार बगहा संक्रमण की संख्या बढ़ती जा रही है। बगहा दो में संक्रमण के एक साथ पांच मामले आए है। ऐसे में चिकित्सक द्वारा सावधानियों को बरतने के लिए सरकार ने भी आदेश दिया है। बिना मास्क के कार्यालय में पदाधिकारियों और कर्मियों को काम करने से मना किया है। इसके साथ ही फिजिकल डिस्टेंसिग को भी पालन करने का आदेश दिया है।

chat bot
आपका साथी