ग्राम पंचायतों को नगर निगम में शामिल करने का विरोध, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

बेतिया । बेतिया प्रखंड की सभी सात पंचायतों को नगर निगम में शामिल करने के खिलाफ स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधि आरपार के मूड में दिख रहे हैं। इसके विरोध में सोमवार को पिपरा पकड़ी में एक आम सभा हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:26 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:26 PM (IST)
ग्राम पंचायतों को नगर निगम में शामिल  करने का विरोध, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
ग्राम पंचायतों को नगर निगम में शामिल करने का विरोध, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

बेतिया । बेतिया प्रखंड की सभी सात पंचायतों को नगर निगम में शामिल करने के खिलाफ स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधि आरपार के मूड में दिख रहे हैं। इसके विरोध में सोमवार को पिपरा पकड़ी में एक आम सभा हुई। आम सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी ने कहा कि बेतिया प्रखंड की सभी सात पंचायतों में 80 फ़ीसदी लोगों के जीवन यापन का साधन खेती किसानी है। इन पंचायतों में 90 फ़ीसद परिवार गरीबी रेखा के अंतर्गत आते हैं। ऐसे में इन पंचायतों को नगर निगम में शामिल किया जाता है तो बिजली बिल से लेकर सारी सुविधाएं महंगी हो जाएगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को जीवन यापन में काफी कठिनाई होगी।

पूर्वी विधायक ने कहा कि पंचायतों को नगर निगम में शामिल करने से जमीन की रजिस्ट्री काफी महंगी हो जाएगी। नगरपालिका का अतिरिक्त टैक्स आम लोगों को देना पड़ेगा। इन सभी भारो से मुक्त करने के लिए पूर्व विधायक ने बेतिया प्रखंड के सभी सात पंचायतों को नगर निगम से अलग करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 26 सितंबर को गोनौली मध्य विद्यालय में विशाल आमसभा होगी। जब तक सरकार व प्रशासन बेतिया प्रखंड की सभी पंचायतों को नगर निगम से अलग नहीं करती है तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

निवर्तमान जिला पार्षद राजकुमार ठाकुर ने कहा कि एक सोची-समझी साजिश के तहत बेतिया प्रखंड के गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। नगर निगम में वैसे क्षेत्रों को शामिल किया जाता है जहां 80 फ़ीसदी कमर्शियल कार्य हो रहे हैं। लेकिन इसकी अनदेखी की गई है। सभा को अहवर मझरिया के मुखिया सुरेश महतो, बरवत सेना के मुखिया नवनीत कुमार पासवान, मुखिया गुरफान अहम्मद, मोहम्मद एजाज, प्रमुख गीता यादव , धुरंधर महतो, चंचल यादव, हैदर अली, हृदयानंद शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, झुन्नु राय, त्रिलोकी शुक्ला, राजद के जिला महासचिव नीरज तिवारी,, भागवत शुक्ला, रामा महतो, आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी