नल-जल योजना से आपूर्ति नहीं, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बगहा । नल-जल योजना के पानी से वंचित धोकराहा गांव के वार्ड छह के लोगों ने गांव में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:22 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:22 PM (IST)
नल-जल योजना से आपूर्ति नहीं, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
नल-जल योजना से आपूर्ति नहीं, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बगहा । नल-जल योजना के पानी से वंचित धोकराहा गांव के वार्ड छह के लोगों ने गांव में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में अधिकांश महिलाएं हीं शामिल थी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बीते एक साल से नल-जल योजना का पानी किसी घर में नहीं मिल रहा है। बाकी सभी वार्डों में पानी मिल रहा है। जिससे घरेलू काम के साथ पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ता है। पाइप को बिछाने में भी अनियमितता बरती गई है। वहीं मानक के अनुरूप काम नहीं हुआ है। कहा कि जिन पक्की सड़कों को पाइप लाइन बिछाने के लिए तोड़ फोड़ दिया गया था। उसे आज तक ठीक नहीं किया गया है। जिससे बारिश के बाद इस सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। इस सड़कों के तोड़े गए गड्ढों में पानी भर जाने से कई लोग गिर भी चुके हैं। प्रदर्शन में शाकिर अंसारी, कमरे आलम, लतीस मियां, मंसूर मियां, राजदेशी शर्मा, तौलत अंसारी, तजमुन नेशा, सबरून नेशा समेत दर्जनों की संख्या में महिलाएं शामिल थी। जिसका नेतृत्व आम आदमी पार्टी के अफरोज अंसारी ने किया। बता दें कि धोकराहा पंचायत के वार्ड छह के वार्ड सदस्य की मृत्यु बीते वर्ष हो गई थी। तबसे नल-जल की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हीं चल रही है। हालांकि बीते दिनों इसके लीकेज को ठीक कराया गया था। पर, ग्रामीणों की परेशानी फिर भी दूर नहीं हो सकी है। जिससे नाराज वार्ड के लोगों ने प्रदर्शन किया। बता दें कि इस वार्ड में घरों की संख्या दर्जनों में है। वहीं पानी के लिए पहले भी वार्डवासियों ने प्रदर्शन किया था।

chat bot
आपका साथी