24 हल्का, कर्मचारी सिर्फ तीन, परेशानी

बगहा। प्रखंड बगहा एक के दो दर्जन हल्का और नगर परिषद के लिए फिलवक्त मात्र तीन राजस्व कर्मचार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 12:05 AM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 12:05 AM (IST)
24 हल्का, कर्मचारी सिर्फ तीन, परेशानी
24 हल्का, कर्मचारी सिर्फ तीन, परेशानी

बगहा। प्रखंड बगहा एक के दो दर्जन हल्का और नगर परिषद के लिए फिलवक्त मात्र तीन राजस्व कर्मचारी ही अंचल में कार्यरत हैं। इनमें प्रमोद यादव, ललितेश्वर शर्मा, छठठू उरावं शामिल है। इन पर अधिक वर्क लोड रहने से परेशानी बढ़ गई है।

28 फरवरी को खोबारी राम सेवानिवृत्त हो गए। ऐसे में पूरा काम व ऑनलाइन सहित अन्य काम पूरी तरह टेढ़ी खीर हो चुकी है। कुछ कर्मचारियों ने लोगों के साथ अपनी परेशानी को देखते हुए कुछ निजी कर्मी रखे थे। जिसे आम बोल चाल की भाषा में टेकानी नाम दिया गया है। उनको भी वरीय अधिकारियों के द्वारा इन पर रोक लगा दिया गया है। ऐसे में काम नहीं होने से सभी परेशान है। गलती विभाग की सजा भुगत रहे लोग :

सरकार ने भूमि संबंधित सभी दस्तावेज आदि ऑन लाइन करने के लिए ऑपरेटरों का सहारा लिया था। प्रति जमाबंदी करीब डेढ़ रुपया उनको देना था। ऑपरेटरों ने इंट्री के दौरान इतनी गलती कर दिया है कि शायद ही किसी के कागजात सही आन लाइन में दिख रहे हैं। अब इसके लिए परिमार्जन किया जा रहा है। कर्मियों की कमी से सभी का काम ससमय नहीं हो रहा है। समय से काम नहीं होने पर आवेदन रिजेक्ट कर दिया है। ऐसे में किसान और भूमिधारक मारे मारे फिर रहें है। इनकी कोई नहीं सुन रहा है।

बयान :

राजस्व कर्मचारियों की कमी से कार्य प्रभावित हो रहा है। खोबारी राम के सेवा विस्तार के लिए पत्र जिला में भेजा गया है। अब तक कोई पहल नहीं हुई है। परिमार्जन का काम सहित अन्य काम ससमय करने का पूरा पूरा प्रयास किया जा रहा है।

- उदयशंकर मिश्र, सीओ बगहा एक

chat bot
आपका साथी