50 घरों के लोगों का आवागमन बाधित, प्रदर्शन

बगहा । पंचायत राज खरहट त्रिभौनी पंचायत के वार्ड संख्या आठ महादलित बस्ती में जलजमाव से परेशान लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया और जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:18 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:18 PM (IST)
50 घरों के लोगों का आवागमन बाधित, प्रदर्शन
50 घरों के लोगों का आवागमन बाधित, प्रदर्शन

बगहा । पंचायत राज खरहट त्रिभौनी पंचायत के वार्ड संख्या आठ महादलित बस्ती में जलजमाव से परेशान लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया और जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी की।

बगहा दो प्रखंड के अंतर्गत पंचायत राज खरहट त्रिभौनी पंचायत में 14 वार्ड हैं। इसमें महुआ गांव का वार्ड संख्या आठ महादलित बस्ती है। इस महादलित बस्ती के लोग आज अपने बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। यहां सरकार की किसी भी योजना के तहत नाला एवं सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। जिसके कारण बरसात के दिनों में सड़क में बने गड्ढे में पानी एवं कीचड़ जमा हो गया है। जिससे लोगों को अपने घर से निकलना मुश्किल हो गया है। जब जब बरसात का मौसम आता है। इस वार्ड के मुख्य सड़क जलमग्न हो जाता है। इस वार्ड पर जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण इस वार्ड के लगभग 50 घरों के लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इस सड़क में लगभग चार फीट गड्ढा हो जाने के कारण सवारी की तो दूर की बात पैदल भी निकलना मुश्किल हो गया है।

प्रदर्शन कर रहे रामेश्वर राम, रविद्र राम ,रंजीत भगत, बलिराम यादव, राधेश्याम गोड़, संजय राम, धर्मेंद्र राम ,विपिन राम, सुषमा देवी, अनीता देवी, माला देवी, आशा देवी इत्यादि ने बताया कि हमारे पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के द्वारा इस वार्ड पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नाली नहीं रहने के कारण मुख्य सड़क से पानी नहीं निकल पाता है। आवागमन मुश्किल हो गया है।

chat bot
आपका साथी