बेतिया मंडल कारा में क्षमता से अधिक बंदी, 1000 से अधिक शराब धंधेबाज

बेतिया। इन दिनों मंडलकारा में क्षमता से करीब डेढ़ गुना बंदी बंद है। जिस कारण जेल प्रशासन के साथ बंदियों की परेशानी बढ़ गई है। दैनिक कार्यों में बंदियों को दिक्कत हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:21 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:21 PM (IST)
बेतिया मंडल कारा में क्षमता से अधिक बंदी, 1000 से अधिक शराब धंधेबाज
बेतिया मंडल कारा में क्षमता से अधिक बंदी, 1000 से अधिक शराब धंधेबाज

बेतिया। इन दिनों मंडलकारा में क्षमता से करीब डेढ़ गुना बंदी बंद है। जिस कारण जेल प्रशासन के साथ बंदियों की परेशानी बढ़ गई है। दैनिक कार्यों में बंदियों को दिक्कत हो रही है। जेल सुपरिटेंडेंट अमरजीत सिंह ने बताया कि जेल में 2618 बंदी है। जबकि जेल की क्षमता करीब 1800 बंदियों की है। बताया जाता है कि पिछले एक माह में बंदियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। 10 दिन पहले 17 नवंबर को बंदियों की संख्या 2419 थी। 10 दिन में ही संख्या में 200 की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि की इस माह के शुरुआत में नौतन में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत के बाद पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चला रही है। इस दौरान शराब धंधेबाज और शराबी पकड़े जा रहे हैं। इसका असर भी जेल पर पड़ा है। कारा में बंदियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अचानक बंदियों की संख्या बढ़ने से जेल प्रशासन को दिक्कत हो रही है।

---------------------

शराब के मामले में बंद है एक हजार से ज्यादा बंदी

मंडलकारा में सिर्फ शराब के मामले में एक हजार से ज्यादा बंदी है। बेल पर रिहा होने के बाद भी शराब के मामले में बंद बंदियों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। शराब के मामले में जितने बंदी जेल से बाहर आते हैं, उससे ज्यादा फिर जेल में पहुंच जाते हैं। जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि एक हजार से ज्यादा बंदी सिर्फ शराब के मामले में बंद है। कोट--

जेल में बंदियों की संख्या बढ़ी है। फिलहाल क्षमता से अधिक बंदी है। बंदियों की संख्या में अचानक इजाफा होने से थोड़ी परेशानी बढ़ी है। लेकिन सब कुछ व्यवस्थित और सुचारू रूप से चल रहा है।

अमरजीत सिंह, अधीक्षक,

मंडलकारा, बेतिया।

chat bot
आपका साथी