पूर्व जिला पार्षद की हत्या मामले में विधायक को फंसाया जा रहा

बगहा दो प्रखंड के बरवाखुर्द गांव के शिव मंदिर के प्रांगण में वाल्मीकिनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिकू सिंह पर दयानंद वर्मा हत्याकांड में लगाए गए आरोप के विरोध में गुरुवार को एक बैठक हुई। ग्रामीणों ने उन्हें मामले में जबरन फंसाने का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 12:34 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 12:34 AM (IST)
पूर्व जिला पार्षद की हत्या मामले में विधायक को फंसाया जा रहा
पूर्व जिला पार्षद की हत्या मामले में विधायक को फंसाया जा रहा

बगहा । बगहा दो प्रखंड के बरवाखुर्द गांव के शिव मंदिर के प्रांगण में वाल्मीकिनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिकू सिंह पर दयानंद वर्मा हत्याकांड में लगाए गए आरोप के विरोध में गुरुवार को एक बैठक हुई। ग्रामीणों ने उन्हें मामले में जबरन फंसाने का आरोप लगाया। अध्यक्षता मंजू देवी व संचालन रामकेवल महतो ने किया। इस दौरान कई गांवों के सैकड़ों लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान लोगों ने कहा कि जिन-जिन लोगों को हमने नकारा है, वो सभी आज एक साथ मिलकर विधायक को बदनाम करने में जुटे हैं।

बैठक को संबोधित करते हुए खम्हौरा निवासी बिदु देवी ने कहा कि लोकप्रिय विधायक आज तक किसी के साथ गलत शब्द का प्रयोग नहीं किए, तो फिर वो किसी की हत्या कैसे करा सकते हैं। विधायक को गंदी राजनीति के तहत फंसाया जा रहा है। मझौवा निवासी गोपाल खोजवार ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि पीड़ित पक्ष को न्याय मिले, लेकिन किसी निर्दोष को राजनीति के तहत फंसाया नहीं जाए। उन्होंने कहा कि अगर पीड़िता घटनास्थल पर मौजूद थीं तो अपने पति के साथ अनुमंडलीय अस्पताल क्यों नहीं पहुंचीं। आखिर क्यों उन्हें वहां पहुंचने में दो घंटे का समय लग गया। पीड़िता की मोबाइल लोकेशन की भी जांच होनी चाहिए, ताकि सच क्या है सामने आ सके। इस दौरान दर्जनों लोग हाथ में तख्ती लेकर विधायक का समर्थन करते दिखे। यहां मौजूद लोगों ने विधायक के पक्ष में नारे लगाए एवं विरोधियों पर शब्दों के बाण भी चलाए। मामले की सभी बिदुओं के निष्पक्ष जांच की मांग की। इस मौके पर बीडीसी सुमित्रा देवी, माधुरी देवी, कृष्णा देवी, प्रतिमा देवी, देवराजी देवी एवं बीडीसी तेजप्रताप महतो, गुमस्ता विनोद महतो, प्रमोद काजी, संतोष झां, नेपाली महतो, रामदेव महतो व चितरंजन महतो के साथ सैकड़ों महिलाएं व पुरुष शामिल थे।

chat bot
आपका साथी